'गेस्ट के साथ करते हैं..' गौरी खान का बड़ा खुलासा, शाहरुख खान की इस हरकत से हैं बेहद परेशान

'कॉफी विद करण' सीजन 7 के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस दौरान गौरी खान ने खुलासा किया कि वह शाहरुख खान की आदत से काफी परेशान हैं।

मुंबई, 19 सितंबर: कॉफी विद करण के 7वें सीजन में हर बार नए एपिसोड में फिल्म निर्माता करण जौहर एक फैंस के लिए कई सारे सरप्राइज लेकर आते हैं। हर एपिसोड में नए सितारे नजर आते हैं और हर बार वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे करते हैं। इस बार अपकमिंग एपिसोड में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान नजर आएंगी। जहां उन्होंने किंग खान की एक परेशान कर देने वाली हरकत के बारे में बताया।

कॉफी विद करण में नजर आएंगी गौरी खान

कॉफी विद करण में नजर आएंगी गौरी खान

बता दें कि बीते हफ्ते करण जौहर के कॉफी विद करण 7 शो में बड़े पर्दे के बाप-बेटे यानी वरुण धवन और अनिल कपूर नजर आए थे। इस दौरान उन सभी ने खूब मस्ती की। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में तीन बॉलीवुड सेलेब्स की पत्नी शामिल हुईं। इनमें शाह रुख खान की पत्नी और बिजनेस वूमन गौरी खान, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे शामिल हैं।

गौरी खान ने बताया शाहरुख खान की इस आदत हैं परेशान

गौरी खान ने बताया शाहरुख खान की इस आदत हैं परेशान

करण जौहर ने इस दौरान उनसे उनकी लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे और सभी ने अपने पति से जुड़े कुछ मजेदार किस्से शेयर किए। इनमें सबसे ज्यादा मजेदार किस्सा गौरी खान ने बताया। जिसमें वह बताती हैं कि शाहरुख खान की एक आदत से वह काफी परेशान हो जाती हैं। अब एक्टर की ऐसी कौन सी ये आदत है चलिए हम आपको बताते हैं।

करण जौहर ने की शाहरुख खान की तारीफ

चैट शो के दौरान करण जौहर ने अपने बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब भी वह शाहरुख खान के घर जाते हैं तो वह अक्सर पार्टी के दौरान उनसे अच्छा ट्रीट करते हैं। इतना ही नहीं कोई गेस्ट आता है तो वह उसे कार तक छोड़ने भी जाते हैं। फिल्म निर्माता ने कहा कि यह शाहरुख खान की अच्छी आदत है। बस करण जौहर की यह बात सुनकर गौरी खान ने अपना रिएक्शन दिया।

गौरी खान ने कहा -मैं परेशान हो जाती हूं'

गौरी खान ने कहा -मैं परेशान हो जाती हूं'

गौरी खान ने बताया कि शाहरुख खान की ये अच्छी आदत कई बार उन्हें परेशान कर देती हैं और वह इससे गुस्सा हो जाती हैं। गौरी खान ने कहा, "हमारे घर पर जब भी कोई पार्टी होती है तो शाहरुख गेस्ट को कार तक छोड़ने जाते हैं और काफी देर तक उनसे वहीं बाहर ही बात करते रहते हैं। उस वक्त ऐसा लगता है कि पार्टी घर में नहीं, बल्कि घर के बाहर सड़क पर चल रही हैं। वह खुद तो बाहर चले जाते हैं और उनके पीछे पार्टी में सब उन्हें ढूंढने लगते हैं। जिसकी वजह से मैं परेशान हो जाती हूं।"

गौरी ने दी सुहाना को डेटिंग टिप्स

गौरी ने दी सुहाना को डेटिंग टिप्स

इतना ही नहीं करण जौहर ने गौरी खान से और भी कई मजेदार सवाल पूछे। करण जौहर ने कहा कि वह बेटी सुहाना को अगर डेटिंग टिप्स देंगी तो क्या देंगी? इस सवाल पर हंसते हुए गौरी खान कहती हैं कि, "एक समय पर दो लड़कों को डेट मत करना"। गौरी खान के इस जवाब के बाद करण जौहर अपनी हंसी को रोक नहीं पाते।

कॉफी विद करण में अब तक नजर आए ये सितारे

कॉफी विद करण में अब तक नजर आए ये सितारे

बता दें कि कॉफी विद करण 7 में अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ चुके हैं। इस दौरान सभी सेलेब्स ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल समेत कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। अब देखना होगा कि इस बार का एपिसोड फैंस को कितना पसंद आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+