'बिग बॉस 19' में नजर आएंगे यूट्यूबर गौरव तनेजा? व्लॉग में खुद बताई सच्चाई
Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 जल्द ही शुरू होने वाला है। सलमान खान इस बार भी शो को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में मेंकर्स ने शो का पहला प्रोमो रिलीज किया। जिसमें उन्होंने शो का लोगो भी बदला है। इस शो में कई लोगों के जाने की खबरें हैं। इसमें यूट्यूबर गौरव तनेजा का नाम भी शामिल है। खबरें हैं कि वो बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। अब गौरव तनेजा ने खुद सामने आकर इस मामले की सच्चाई बताई है।
गौरव ने अपने व्लॉग में कहा, मैं परेशान हो गया हूं। मैं बिग बॉस में नहीं जा रहा हूं। कुछ लोगों ने मेरी फोटो के साथ ये अफवाह फैलाई है। उन्होंने दावा किया कि मैं शो में जा रहा हूं। लेकिन ऐसा नहीं है। मैं शो में नहीं जा रहा हूं। ऐसा नहीं है, मेकर्स ने मुझे अप्रोच नहीं किया। लेकिन वो 4-5 साल पहले की बात है। लेकिन तब मैं बहुत बिजी था, इसलिए मैंने मना कर दिया था।

गौरव ने आगे कहा, मैं ऐसे किसी भी शो में नहीं जाना चाहता। जिसकी एडिटिंग मेरे हाथ में नहीं रहेगी। अगर कभी मैं इस शो में अपनी रेपुटेशन को दांव में लगाता नजर आऊं। तब ये समझना की मुझे बहुत पैसे मिल रहे हैं। हालांकि मैं ऐसा नहीं कहता कि कभी बिग बॉस में नहीं जाऊंगा। क्योंकि कल क्या होगा किसी पता नहीं। ऐसे ही कोई ऐसी सिचुएशन बने और मुझे शो में जाना पड़े। मेरे ये भी मानना है कि आपको इस दुनिया में रहना है तो सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का स्टेटमेंट नहीं देना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि मेरे पास कोई काम नहीं हो और मुझे ये शो करना पड़े। रणवीर शौरी ने भी काम न होने की वजह से शो किया था। गौरव का कहना है कि उनका नाम सिर्फ शो का बज बनाने के लिए यूज किया जा रहा है। उन्होंने इसकी तारीफ भी की है।












Click it and Unblock the Notifications