Gaurav Khanna की पत्नी की बेडरूम-बाथरूम सेल्फी ने मचाई सनसनी, मिनटों में फोटोज हुईं वायरल, बौखलाए लोग
Gaurav Khanna Wife Bedroom Bathroom Selfie: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के विजेता गौरव खन्ना इन दिनों जितने अपनी जीत को लेकर चर्चा में हैं, उतनी ही सुर्खियों में उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला भी बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर अपने बेबाक और कॉन्फिडेंट अंदाज के लिए जानी जाने वाली आकांक्षा की हालिया पोस्ट ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
बेडरूम-बाथरूम मिरर सेल्फी हुई वायरल
आपको बता दें कि आकांक्षा चमोला ने हाल ही में बेडरूम और बाथरूम से ली गई मिरर सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसने देखते ही देखते सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंट और बोल्ड अंदाज साफ नजर आ रहा है।

आकांक्षा चमोला ने कैप्शन में लिखी ऐसी बात
इन फोटोज को शेयर करते हुए आकांक्षा चमोला ने कैप्शन में लिखा है- फिर से वही सेल्फ ऑब्सेशन वाली दिक्कत। जानकारी के अनुसार आकांक्षा के इस पोस्ट पर अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट सेक्शन प्रतिक्रियाओं से भरा हुआ है।
लोगों ने आकांक्षा की बोल्ड तस्वीरों पर कही ऐसी बात
-जहां एक ओर फैंस आकांक्षा चमोला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया है। किसी ने उन्हें फायर कहा है तो किसी ने लिखा है- किलिंग इट। कई फॉलोअर्स ने उनके आत्मविश्वास की तारीफ की है।
-हालांकि तारीफों के बीच ट्रोल्स भी पीछे नहीं रहे। कुछ यूजर्स ने आकांक्षा चमोला की तस्वीरों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसी पॉपुलैरिटी का क्या फायदा, जब बॉडी दिखानी पड़े।
-वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- एकदम बेकार है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है- गौरव भाई ने ज्यादा ही आजादी दे रखी है। इन कमेंट्स के बाद एक बार फिर सेलिब्रिटी पत्नियों की पर्सनल च्वाइस और ट्रोलिंग को लेकर बहस छिड़ गई है।
पहले भी चर्चा में रही हैं आकांक्षा चमोला
ये पहला मौका नहीं है जब आकांक्षा चमोला सुर्खियों में आई हों। इससे पहले उन्होंने अपने पति गौरव खन्ना और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार के साथ एक डांस रील शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई थी। आपको बता दें कि आवेज दरबार भी बिग बॉस 19 का हिस्सा रह चुके हैं।
दुबई में मनाया गया था आकांक्षा चमोला का बर्थडे
हाल ही में बिग बॉस 19 के कई कंटेस्टेंट्स दुबई में एक खास इवेंट में शामिल हुए थे। इसी दौरान गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला का बर्थडे भी दुबई में ही सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications