Gaurav khanna: 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' के विनर गौरव खन्ना के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, कैसे होती है कमाई?

Gaurav khanna Net Worth: टीवी के फेमस कुकिंग रिएलिटी शो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले गत 11 अप्रैल 2025 को आयोजित हुआ था। टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने शो का पहला सीजन जीत लिया है।

'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' के पहले सीजन के विनर बने गौरव खन्ना
आपको बता दें कि सेलेब्रिटी मास्टशेफ की ट्रॉफी टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना ने अपने नाम की है। इसके साथ ही उन्हें 20 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली है। गौरव खन्ना एक मशहूर टीवी एक्टर हैं। टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' में अनुज का किरदार निभाकर गौरव खन्ना ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

Gaurav khanna Net Worth

'अनुपमा' में नजर आए थे गौरव खन्ना

-वहीं सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के इस पहले सीजन में गौरव खन्ना ने अपनी लजीज डिशेज से जजों को खूब इम्प्रेस किया। गौरव खन्ना को आखिरी बार टीवी सीरियल 'अनुपमा' में देखा गया था जो कि लगातार सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो बना हुआ है। ये शो साल 2020 में शुरू हुआ था और अब ये टीआरपी का किंग बना चुका है।

-इस शो में रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना लीड रोल निभाते थे। हालांकि गौरव खन्ना ने कुछ समय पहले ही इस शो को अलविदा कह दिया है। अब वह इसका हिस्सा नहीं है। आपको बता दें कि गौरव खन्ना ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। टीवी में काम कर आज उन्होंने करोड़ों की संपत्ति जमा कर ली है।

-राजन शाही के सीरियल अनुपमा में गौरव खन्ना, बिजनेसमैन अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते थे। शो में अनुपमा के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद थी। अनुज और अनु की जोड़ी को शो में खूब प्यार मिला था। ऐसे में शो छोड़ने के बाद भी दर्शक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

गौरव खन्ना की कुल संपत्ति

-टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गौरव खन्ना इस सीरियल के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये चार्ज करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरव खन्ना की कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये है।

-आपको बता दें कि गौरव खन्ना के पास 60 लाख रुपये की ऑडी ए6 और 1.90 लाख रुपये की एक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक भी है।

एक्टर बनने से पहले क्या करते थे गौरव खन्ना?

-आपको बता दें कि टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले गौरव खन्ना एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम करते थे। इसके बाद गौरव खन्ना ने अपना करियर एक्टिंग में बनाने का फैसला किया। शुरुआत में वह टीवी के ऐड में काम करते थे। उसके बाद वह 'कयामत' नाम के शो में नजर आए लेकिन इसमें वह लीड रोल में नहीं थे।

-गौरव खन्ना ने 'सिद्धांत', 'मानो या न मानो', 'कुमकुम एक प्यारा सा बंधन' जैसे शोज में भी काम किया है। इसके बाद उन्हें 'मेरी डोली तेरी अंगना में' लीड एक्टर का रोल मिला। उन्होंने 'ससुराल सिमर का', 'बालिका वधू', 'लाल इश्क' जैसे शोज में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+