Gauahar Khan: 41 साल की गौहर खान दोबारा हुईं प्रेग्नेंट, शेयर किया ऐसा वीडियो, जानें कब होगा बच्चे का जन्म

Gauahar Khan Second Pregnancy: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरनी वाली एक्ट्रेस गौहर खान इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। खबर है कि गौहर खान जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं।

41 साल की गौहर खान दोबारा हुईं प्रेग्नेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 41 साल की गौहर खान दोबारा प्रेग्नेंट हो गई हैं और जल्द ही उनके घर पर दूसरे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। शादी के 5 साल बाद एक्ट्रेस दोबारा मां बनने वाली हैं और ये गुड न्यूज उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Gauahar Khan

खास वीडियो शेयर कर गौहर खान ने दी गुड न्यूज

आपको बता दें कि गौहर खान और उनके जैद दरबार ने सोशल मीडिया पर दूसरी बार पेरेंट्स बनने की न्यूज एक खास वीडियो के साथ शेयर की है। गौहर खान की उम्र इस समय 41 साल है और वह दूसरी बार मां बनने को लेकर उत्साहित नजर आ रही हैं।

साल 2025 में ही होगा दूसरे बेबी का जन्म

गौहर खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि वह साल 2025 में ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ये गुड न्यूज दी है। गौहर खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौहर खान और जैद दरबार का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो में गौहर खान और जैद दरबार, दोनों एक खूबसूरत लोकेशन पर नजर आ रहे हैं। दोनों रील बना रहे हैं। तभी गौहर को जैद पकड़ते हैं और उनके बेबी बंप पर हाथ रखकर फ्लॉन्ट करते हैं। गौहर खान ने वीडियो में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस को दी है।

गौहर खान साल 2023 में बनी थीं बेटे की मां

-इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर खान और जैद दरबार ने कैप्शन में लिखा है- बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को नचाओ... गाजा बेबी2। आपको बता दें कि गाजा बेबी 2 के वेलकम के लिए कपल काफी ज्यादा खुश नजर आ रहा है।

-जानकारी के अनुसार गौहर खान की ये दूसरी प्रेग्नेंसी हैं और वो पहले से एक बेटे की मां है। साल 2023 में गौहर खान ने प्यारे से बेटे जेहान को जन्म दिया था। अब जेहान 2 साल का हो गया है और अपने छोटे भाई या बहन के वेलकम की तैयारी कर रहा है।

गौहर-जैद की शादी को हुए 5 साल

आपको बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार की शादी को 5 साल हो चुके हैं। कपल ने साल 2020 में निकाह किया था। ये शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इस शादी में कई वीआईपी लोगों से लेकर और बॉलीवुड सेलेब्स तक पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+