Ganesh Chaturthi पर राम चरण के RRR लुक में गणपति बप्‍पा, सबसे ज्‍यादा डिमांड में है ये मूर्ति, जानें कीमत

गणेश चतुर्थी पर राम चरण के आरआरआर लुक में गणपति बप्‍पा, सबसे ज्‍यादा डिमांड में है ये मूर्ति, जानें कीमत

नई दिल्‍ली, 29 अगस्‍त: फिल्‍म निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर फिल्‍म ने आते ही तहलका मचा दिया था। साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में बनी इस फिल्‍म को उत्‍तर भारतीयों ने भी खूब पसंद की । यह फिल्म अब तक की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक है, रिलीज के छह महीने बाद भी इस फिल्‍म को लेकर लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ है। फिल्म के क्रेज इससे आप समझ सकते हैं कि फिल्म के हीरो राम चरण के लुक में गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणेश की मूर्तियों जमकर ट्रेंड में हैं और उनकी एडवांस बुकिंग की गई है।

अल्लूरी सीतारमन के लुक में गणपति प्रतिमा

अल्लूरी सीतारमन के लुक में गणपति प्रतिमा

आरआरआर दो रियल लाइफ के क्रांतिकारियों - कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारमन - का एक काल्पनिक कहानी है, जिसे जूनियर एनटीआर और राम चरण की जोड़ी ने निभाया है। फिल्म में राम का चरित्र रामायण के भगवान राम के समान ही है, जबकि भीम का ब्रिटिश सेना से लड़ने में मदद करता है। अभिनेता के इस योद्धा लुक ने देश भर में कई गणपति प्रतिमाओं को प्रेरित किया है।

हीरो की तरह उड़ते हुए दौड़ते नजर आ रहे हैं गणपति

अभिनेता के फैन क्लब ने गणपति की मूर्ति की तस्वीरें साझा कीं, जहां देवता आरआरआर फिज्‍म के हीरो की तरह उड़ते हुए भागते हुए नजर आ रहे हैं। साउथ हीरो रामचरण का पागलपन भरा क्रेज देखते ही बन रहा है। एक यूजर ने लिखा जनता के लिए डेमी गॉड आरसी के लिए सही शब्द है, अन्य प्रशंसकों ने फिल्म से राम के अन्य रूप से प्रेरित मूर्तियों की अन्य तस्वीरें शेयर की कीं। एक पोस्ट में भगवान गणेश की एक बाघ से लड़ते हुए तस्वीर भी थी, ठीक उसी तरह जैसे फिल्म में जूनियर एनटीआर के केरेक्‍टर ने किया था।

जानें कितनी हैं इसकी कीमत

जानें कितनी हैं इसकी कीमत

दिल्ली की मूर्तिकार सीता कहती हैं कि उन्होंने और उनके समूह ने पिछले महीने में ऐसी 50 मूर्तियां बनाईं और सभी कुछ ही दिनों में बिक गईं। "हमने उनकी कीमत लगभग 10,000 रखी है।

देवता के प्रति सम्मानजनक लुक है इसलिए आ रहे पसंद

देवता के प्रति सम्मानजनक लुक है इसलिए आ रहे पसंद

आरआरआर गणपति की मूर्तियों लोगों ने समाप्त होने से पहले ही बुक कर लिया। ये सबसे अधिक डिमांड में हैं। करण सिंह जिन्होंने अपने घर पर गणेश चतुर्थी के लिए ये मूर्ति बुक की है उन्‍होंने कहा यह देवता के प्रति सम्मानजनक होने के साथ-साथ ट्रेंडी और मजेदार है। यह किसी भी चीज़ का मज़ाक नहीं उड़ाता है। यही मुझे आकर्षित करता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+