Ganesh Chaturthi: सलमान खान की मां कर रही हैं विशेष गणपति पूजा, बेटे की सलामती के लिए हो रहा खास आयोजन
पिछले कुछ समय से सलमान खान और उनका परिवार कुछ खास परेशानियों से घिरा हुआ महसूस कर रहा है। ऐसे में सलमान खान की मां ने इस बार घर पर विशेष गणेश पूजा का आयोजन किया है।
मुंबई, 31 अगस्तः बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के घर पर हर साल गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की जाती है। सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ गणेश चतुर्थी पर अपने घर भगवान गणेश की मूर्ति लाकर पूजा करते हैं और फिर उसका विसर्जन किया जाता है। हालांकि पिछले साल सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के चलते देश से बाहर थे, जिसकी वजह से वह परिवार के साथ गणेश पूजा में शामिल नहीं हो सके थे। लेकिन इस साल वह अपनी बहन अर्पिता के घर पर गणपति पूजा में हिस्सा लेने के लिए मौजूद हैं।

सलमान खान के घर आए गणपति
आपको बता दें कि सलमान खान के घर पर हर साल डेढ़ दिन के लिए गणपति आते हैं और फिर पूजा के बाद पूरे प्रेम और सम्मान के साथ उनका विसर्जन किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल सलमान खान की मां अलग से गणेश पूजा कर रही हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से सलमान खान और उनका परिवार कुछ खास परेशानियों से घिरा हुआ महसूस कर रहा है। ऐसे में सलमान खान की मां ने इस बार घर पर विशेष गणेश पूजा का आयोजन किया है।

मां सलमा ने बेटे सलमान खान के लिए रखी पूजा
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार सलमान खान की मां सुशीला चरक उर्फ सलमा खान ने अपने बेटे की सलामती के लिए घर पर विशेष गणपति पूजन का आयोजन किया है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था। उसके बाद से सलमान खान के परिवार की सुरक्षा बढ़ी दी गई है। दरअसल बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

परिवार के सभी लोग पूजा में होंगे शामिल
धमकी मिलने के बाद मां इस धमकी के बाद से सलमान खान बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं और अपने साथ आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड्स भी रखते हैं। ऐसे में बेटे की सलामती के लिए मां सुशाली ने घर पर इस बार गणेश जी की विशेष पूजा का आयोजन किया है। इस पूजा में सलमान खान के परिवार के सभी लोगों के साथ साथ उनके कुछ करीबी दोस्त भी शामिल होंगे।

घर पर धूमधाम से होगी गणपति पूजा
खबर है कि सलमान खान इस साल गणेश फेस्टिवल का हिस्सा होंगे और उनका परिवार इस पूजा को लेकर बहुत उत्साहित भी है। एक तरफ जहां सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उन्हें सुरक्षा के लिए हथियार रखने की इजाजत दी गई है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की मां सलमा खान अपने बेटे को लेकर बहुत चिंता कर रही हैं और ऐसे में उन्होंने खास पूजा का आयोजन करवाया है।

गणपति जी के भक्त हैं सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान बहुत पहले से ही भगवान गणेश के भक्त रहे हैं। गणपति भगवान बुराई से बचाते हैं और खान परिवार हमेशा से ही बड़े धूमधाम से श्री गणेश की पूजा करता रहा है। जानकारी के अनुसार इस साल भी सलमान खान के घर पर बड़े ही धूमधाम से गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि सलमान खान परिवार में सबसे चहेते हैं और उनकी मां सलमा खान हमेशा ही सलमान खान को प्रोटेक्ट करती नजर आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications