Gadar 2 के विलेन रूमी खान की लोगों ने की ऐसी हालत, गाड़ी हुई डैमेज, एक्टर ने बयां किया डरावना हादसा
Gadar 2 Rumi Khan: टीवी के फेमस एक्टर रूमी खान इस समय फिल्म 'गदर 2' में अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक पाकिस्तानी ऑफिसर का किरदार निभाया है। दरअसल 'गदर 2' में रूमी खान एक विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं। सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हर तरफ इस मूवी को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन रूमी खान के लिए ये फिल्म मुसीबत बन गई है।
'गदर 2' में विलेन हैं रूमी खान
आपको बता दें कि टीवी एक्टर रूमी खान ने फिल्म 'गदर 2' में एक पाकिस्तानी ऑफिसर का किरदार निभाया है जो कि लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। ऐसे में कई लोगों ने एक्टर को घेर लिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ मचाई। लोगों को फिल्म में उनके किरदार पर जो गु्स्सा आया था वो उन्होंने रियल लाइफ में रूमी पर उतार दिया है।

लोगों की भीड ने रूमी खान पर किया हमला
रूमी खान की तरफ से ईटाइम्स को बताया गया है कि जब एक्टर मध्य प्रदेश स्थित अपने होमटाउन गए थे तो वहां के स्थानीय लोगों ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। रूमी खान अपने इलाके के एक थिएटर में 'गदर 2' देखने गए थे। वहां भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे। रूमी खान को देखते ही, लोग उनकी तरफ बढ़ने लगे और उन्हें घेर लिया।
रूमी खान की कार हुई डैमेज
रूमी खान के सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि एक्टर फिल्म देखने के बाद किसी तरह उस भीड़ से निकलकर अपनी कार तक पहुंचे थे और उसमें बैठ गए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी कार के शीशे पर मारना शुरू कर दिया था। रूमी खान तो सुरक्षित वापस आ गए, लेकिन उनकी गाड़ी में कई जगह स्क्रैच पड़ गए हैं। रूमी खान ने इस घटना को काफी डरावना बताया।
रूमी खान ने कहा- मैं बहुत डर गया था
रूमी खान ने ईटइम्स को बताया- ये बहुत ही डरावना था। मुझे लगता है कि लोग खुद को फिल्म से जोड़ते हैं और इस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। मैंने फिल्म में एक विलेन का रोल निभाया है लेकिन मैं रियल लाइफ में ऐसा नहीं हूं। हालांकि दर्शक ये समझने में असफल हो जाते हैं कि हम सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं।
'मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ये लोगों का प्यार था या नफरत'
रूमी खान ने आगे कहा- मैं सचमुच उलझन में था कि ये प्यार था या नफरत। कुछ लोगों ने तस्वीरें खींचने की कोशिश की और कुछ ने मुझे नेगेटिव रिएक्शन दिए, जैसे कि मैं असली विलेन हूं, जो पाकिस्तान से यहां भारत आया हूं। मैं हालात को समझने में असफल साबित हो रहा था कि वास्तव में मेरे साथ क्या हो रहा है। मैं अपनी कार में लौटने में कामयाब रहा और वो मेरे पीछे भागते रहे। मुझे चिंता थी कि किसी को चोट न लग जाए।












Click it and Unblock the Notifications