Gadar 2 Teaser: 'गदर 2' का धामकेदार टीजर हुआ रिलीज, दमदार डायलॉग और सनी देओल ने जीता लोगों का दिल
Gadar 2 Teaser Out: फिल्म 'गदर 2' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर की शुरुआत में ही पाकिस्तान के दामाद यानी सनी देओल को लेकर एक दमदार डायलॉग बोला जाता है। साथ ही सनी एक्शन करते हुए भी नजर आते हैं।
Gadar 2 Teaser Out: बॉलीवुड की दमदार फिल्मों की लिस्ट में सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर' का नाम हमेशा टॉप पर रखा जाता है। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सनी देओल के दमदार डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। ऐसे में इस फिल्म का सीक्वल एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज फिल्म 'गदर 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर को देखने के बाद लोग फिल्म को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'गदर' में तारा सिंह यानी सनी देओल अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान से टकरा जाता है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और हमेशा जिंदाबाद रहेगा- ये इस फिल्म का महज एक डायलॉग नहीं था बल्कि एक एहसास था जिसे हर हिन्दुस्तानी ने महसूस किया था।

'गदर 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज
इस फिल्म के जरिए सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने लोगों की दिलों में एल अलग जगह बनाई थी और अब एक बार फिर 'सकीना' और 'तारा सिंह' की वही केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।
टीजर की शुरुआत में दमदार डायलॉग
फिल्म 'गदर 2' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर की शुरुआत काफी दमदार डायलॉग से होती है। टीजर के शुरू में कहा जाता है- दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ...वर्ना इस बार दहेज में वो लाहौर ले जाएगा। इसके बाद लाहौर में प्रदर्शन करते हुए लोग नजर आने लगते हैं। वहीं टीजर के अंत में सनी देओल एक कब्र के पास भावुक होते दिखाई देते हैं। इस बार लोग सनी देओल को हैंडपंप की जगह कार्ट व्हील के साथ लड़ते दिखाई देंगे। देखें टीजर-
11 अगस्त को रिलीज होगी ये फिल्म
आपको बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में इस बार उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे। फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग अहमदनगर, लखनऊ, पालमपुर जैसे शहरों में हुई है। इस फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा है। लोग बड़ी ही उत्सुकता के साथ इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications