Gadar 2 से खत्म हुई भाई-बहनों की बरसों पुरानी कड़वाहट, पहली बार सनी देओल सौतेली बहनों संग मनाएंगे रक्षाबंधन

Sunny-Esha Raksha Bandhan: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले हफ्ते गदर 2 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

सौतेली बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे सनी देओल
फिल्म गदर 2 की सक्सेस से ना सिर्फ सनी देओल बल्कि उनका परिवार काफी खुश है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग पर सनी देओल और बॉबी देओल के साथ उनकी दोनों सौतेली बहनों को भी स्पॉट किया गया था। यहां तक कि, सनी और बॉबी देओल ने ईशा और अहाना के साथ पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। फिल्म गदर 2 की वजह से सभी भाई-बहनों के बीच दूरियां मिट गई हैं। अब खबर आ रही है कि, सनी देओल ईशा के साथ पहली बार रक्षाबंधन मनाएंगे।

Sunny Deol

गदर 2 की सक्सेस से खत्म हुई कड़वाहट
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल अपनी बहन ईशा देओल के घर रक्षाबंधन मनाने जाएंगे। एक्टर अब अपनी पुरानी बातों को भूलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि, इस साल वह अपने दोनों भाई बॉबी देओल और अभय देओल के साथ बहनों के घर जाएंगे और अपने हाथों में राखी बंधवाएंगे।

ईशा ने सनी देओल को किया सपोर्ट
फिलहाल अभी तक इस खबर पर सनी देओल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। लेकिन खबरों के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि सनी देओल अपनी सभी कड़वाहटों को खत्म कर देना चाहते हैं। खैर इस खबर को पढ़कर उनके लाखों फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि, गदर 2 के रिलीज से पहले ही ईशा देओल ने उनको खूब सपोर्ट किया था।

गदर 2 की स्क्रीनिंग में हुई थी शामिल
ईशा देओल ने गदर 2 के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए थे। इसके अलावा उन्होंने गदर 2 की स्क्रीनिंग के बाद अपने भाईयों के साथ फोटोज साझा की थी। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए हार्ट और नजर वाली इमोजी शेयर की। इस तस्वीर में सभी को साथ देखकर फैंस काफी खुश थे और उन्होंने जमकर रिएक्शन दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+