Gadar 2 की पार्टी में कार्तिक आर्यन ने एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान को किया हग, क्या फिर बढ़ रहीं नजदीकियां?
सनी देओल की गदर 2 सक्सेस पार्टी की तमाम वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान को पार्टी में गले लगाते हुए नजर आए।
Kartik Aaryan Sara Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बावजूद फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। अब ये ब्लॉकबस्टर फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। अब इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए देर रात सनी देओल ने गदर 2 की सक्सेस पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।
गदर 2 की सक्सेस पार्टी के तमाम वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।

वीडियो में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों के सात कृति सेनन भी नजर आईँ। दोनों की मुलाकात पार्टी के बाहर होती है। इस दौरान सारा और कार्तिक एक क्यूट सी स्माइल के साथ एक दूसरे को हग करते हैं और बाय कहते हैं उसके बाद एक्ट्रेस से वहां से निकल जाती हैं।
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, बेचारा दो हीरोइनों के बीच फंस गया। एक अन्य यूजर ने लिखा, एक्स और करंट के बीच फंस गया। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'सारा और कार्तिक को एकसाथ फिल्म करनी चाहिए।' वहीं कुछ फैंस ने दोनों को साथ देखकर अपनी खुशी जाहिर की।
बता दें कि, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को आखिरी बार फिल्म लव आजकल में देखा गया था। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। खबरों के मुताबिक, दोनों के बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ी थी लेकिन फिल्म होने के बाद ब्रेकअप हो गया था। हालांकि इस पर कभी भी कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। इस बीच अब दोनों को साथ देखा गया और फिर कपल चर्चा में आ गया।












Click it and Unblock the Notifications