Gadar 2: 'मैं निकला गड्डी ले के' गाना हुआ रिलीज, 22 साल बाद फिर तारा सिंह और सकीना के डांस ने मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का गाना 'मैं निकला गड्डी ले के' रिलीज हो गया है। गाने में 22 साल बाद फिर से तारा सिंह और सकीना की कैमिस्ट्री देखने को मिली।

Main Nikla Gaddi Leke Song Out: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में बने हैं। 22 साल के लंबे इंतजार के बाद फिर से सकीना और तारा सिंह की जोड़ी ऑन स्क्रीन धमाल मचाने वाली है। इस बीच अब गदर 2 का नया गाना 'मैं निकला गड्डी ले के' रिलीज कर दिया गया है। जो इस वक्त इंटरनेट हर तरफ छाया हुआ है।

फिल्म गदर 2 में फैंस एक बार फिर सकीना और तारा सिंह को साथ में देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में फैंस की ये इच्छा पूरी करने के लिए मेकर्स ने गाने के वही पुराने बोल और वही धुन के साथ फैंस का एक बार फिर दिल जीत लिया है। इस गाने में तारा और सकीना के साथ उनका बेटा जीते भी झूमता नजर आया।

Ameesha Patel

मैं निकला गड्डी ले के गाने में आप देख सकते हैं तारा सिंह के बेटे जीते यानि उत्कर्ष एक मोटर साइकिल की डिमांड करते हैं। जो कि सनी देओल उन्हें दिलाने से साफ मना कर देते हैं। फिर सकीना के एक बार कहने पर वो मान जाते हैं और बेटे की यह इच्छा पूरी कर देते हैं। बस फिर इसके बाद यह गाना शुरू हो जाता है। गाने में पूरा परिवार साथ में झूमते हुए नजर आया। साथ ही गाने में तारा सिंह और सकीना का जबरदस्त रोमांस भी देखने को मिला।

बता दें कि, गदर एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। अब 22 साल बाद सनी देओल इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 22 साल बाद भी वही उतकर्ष तारा सिंह और सकीना के बेटे का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। देखना होगा सनी देओल की यह फिल्म अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को कड़ी टक्कर दे पाएगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+