Gadar 2 की सक्सेस के बावजूद कर्जदार हुए सनी देओल, नहीं चुकाया बैंक का लोन, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भेजा नोटिस
Sunny Deol Loan: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों फिल्म गदर 2 को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक्टर फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। गदर 2 ने पहले हफ्ते ही 300 करोड़ कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। लंबे इंतजार के बाद सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है।
सनी देओल के बंगले की होगी निलामी
एक तरफ जहां सनी देओल फिल्म गदर 2 की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी जुहू वाले बंगले की नीलामी हो सकती है। खबरों के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी का विज्ञापन निकाला है। आरोप है कि एक्टर ने बड़ी रकम का बैंक से लोन लिया था जिसे वह चुका नहीं पाए।

बैंक का नहीं चुका पाए पैसा
दरअसल, सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से एक बड़े अमाउंट में लोन लिया था। जो कि, उऩ्होंने मुंबई के जुहू स्थित सनी विला बंगले के लिए लिया था। जिसके गैरेंटर खुद सनी देओल के पिता धर्मेंद्र हैं। लेकिन इसके बदले उन्हें बैंक को 56 करोड़ रुपये चुकाने थे जो कि वह चुकाने में नाकामयाब रहे। नॉटिफिकेशन के मुताबिक बंगले की नीलामी 25 सितंबर को की जाएगी और इसके लिए बेसिक अमाउंट लगभग 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है।
गदर 2 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
बता दें कि, सनी देओल का एक्टिंग करियर कई सालों से फ्लॉप चल रहा था। अब उन्होंने गदर 2 से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है। फिल्म ने 9 दिनों में 336.13 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को मिली सक्सेस के बाद सनी देओल का लोन ना चुका पाना हैरानी की बात है। लेकिन फिल्म की सक्सेस के बीच बंगले की निलामी से सनी देओल की अब टेंशन बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications