बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की नौसेना के साथ रस्साकशी, 'अमृत महोत्सव' पर जवानों की फुल मस्ती

नई दिल्ली, 14 अगस्त। भारत 75 स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में मना रहा है। देशभर के सभी सरकार और गैर सरकारी संगठनों ने इसके लिए खास तैयारी की है। सेना के जवान इस खास मौके का पूरा आनंद ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ नौसेना के जवानों ने जमकर मस्ती की। खेल-खेल में रस्साकशी में कार्तिक को जवानों ने जिता तो उन्हें यकीन नहीं हुआ।

नौसेना के जवानों के साथ कार्तिक आर्यन

नौसेना के जवानों के साथ कार्तिक आर्यन

स्वतंत्रता दिवस से पहले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने नौसेना के अधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोलकाता पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना के अधिकारियों के साथ दिनभर मस्ती की। कार्तिक ने खुद इस खास पल की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

जवानों साथ एक्टर की रस्साकशी

जवानों साथ एक्टर की रस्साकशी

कार्तिक आर्यन ने कई सेना के जवान व अधिकारियों ने खास पल बिताए। एक्टर ने जवानों के साथ बातचीत के बाद जमकर मस्ती हुई। इस दौरान कार्तिक से साथ नौसेना के जवान भी फुल मस्ती के मूड में दिखे। एक रस्साकशी की प्रतियोगिता हुई। जिसमें सेना के जवानों ने जानबूझकर हार गए और एक्टर को जिता दिया। रोव को पुल करते वक्त सेना के जवान सिर्फ तेज से खींचने की आवाज करते रहे लेकिन वो ताकत का प्रयोग जानबूझकर नहीं कर रहे थे।

भूल भुलैया 2 का प्रचार करना नहीं भले कार्तिक

भूल भुलैया 2 का प्रचार करना नहीं भले कार्तिक

एक्टर कार्तिक नौसेना के अधिकारियों के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने जवानों के साथ डांस भी किया। इस दौरान वे अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' का प्रचार करना भी नहीं भूले। उन्होंने अधिकारियों को फिल्म के शीर्षक ट्रैक का हुक स्टेप सिखाया था। कार्ति में सेना के कैंप मेंरोटी बनाने की मशीन से रोटियां भी बनाईं। उन्होंने मशीन गन चलाने के बारे में भी जानकारी ली।

'जय जवान, नौसेना के जबाज जवानों के साथ एक दिन'

'जय जवान, नौसेना के जबाज जवानों के साथ एक दिन'

नौसेना के जवानों के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें को शेयर करते एक कार्तिक ने कैप्शन में लिखा 'जय जवान, नौसेना के जबाज जवानों के साथ एक दिन'। कार्तिक इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स व उनके फॉलोवर्स खूब लाइक कर रहे हैं। इस पर अब तक कई कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा है 'असली नायकों के साथ सुपरस्टार', जबकि एक यूजर ने लिखा 'बधाई। हमें आप पर गर्व है'।

आजादी का अमृत महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव

देश अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस दौरान केंद्र ने 'हर घर तिरंगा' के तहत सभी देश के नागरिकों घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। कार्तिक आर्यन का सेना के साथ वीडियो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से भारतीय जवानों के लिए सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+