फिल्मों में नजर आएंगी बॉलीवुड की 6 नई जोड़ियां, वेदांग रैना-शरवरी से लेकर विक्रांत मैसी-शनाया का नाम शामिल
बॉलीवुड में इन दिनों नई जोड़ी देखने को मिलती हैं। जिसमें से कुछ अभी अपना डेब्यू कर रहे हैं, तो कुछ बड़े पर्दे पर अपनी धाम जमाना चाहते हैं। नए ज़माने की सोच और पुराने स्कूल के रोमांस के मेल के साथ, ये जोड़ियां दर्शकों के दिलों में छाने की तैयारी में हैं। आज हम बताते हैं कौन सी नई जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आने वाली है।
लक्ष्य और अनन्या पांडे
'किल' फेम लक्ष्या पहली बार अनन्या पांडे के साथ रोमांटिक कॉमेडी चाँद मेरा दिल में नजर आएंगे। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म जुनून और पागलपन से भरे प्रेम को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश करती है। फिल्म का पहला लुक पोस्टर पहले ही इनकी केमिस्ट्री की झलक दिखा चुका है। चाँद मेरा दिल इसी साल रिलीज़ होने जा रही है।

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की जोड़ी आँखों की गुस्ताखियाँ में एक म्यूज़िकल रोमांस लेकर आ रही है। टीज़र और हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना एक दिल को छू लेने वाली, बेफिक्र प्रेम कहानी की झलक देते हैं, जिसे विशाल मिश्रा का संगीत और भी खास बनाता है। ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म मानसी बगला, वरुण बगला और ओपन विंडो फिल्म्स ने प्रोड्यूस की है। निर्देशन संतोष सिंह का है और स्क्रिप्ट मानसी बगला ने लिखी है। फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
वेदांग रैना और शरवरी वाघ
द आर्चीज़ और मुंज्या से पहचान बनाने के बाद वेदांग रैना और शरवरी अब इम्तियाज़ अली के निर्देशन में एक पीरियड लव स्टोरी में नज़र आएंगे। यह अनटाइटल्ड फिल्म एक भावनात्मक गहराई से भरी कहानी पेश करेगी, जिसमें दोनों कलाकारों को बिल्कुल नए अंदाज़ में देखा जाएगा।
अभय वर्मा और राशा थडानी
अभय वर्मा और राशा थडानी की जोड़ी लाईकी लाईका में रोमांटिक ड्रामा लेकर आएगी जो प्रेम में उठने वाले तूफान और शांति दोनों को दर्शाएगी। फिल्म का अनाउंसमेंट पोस्टर ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा चुका है। यह फिल्म गर्मी 2026 में थिएटर में रिलीज़ होगी।
आहान पांडे और अनीत पड्ढा
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही सैयारा में अब डेब्यू कर रहे आहेन पांडे और अनीत पड्ढा की जोड़ी नजर आएगी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक हाई-वोल्टेज रोमांटिक ड्रामा होगी। फिल्म का टीज़र और म्यूजिक पहले ही काफी चर्चाएं बटोर चुके हैं। सैयारा 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया
अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया साथ में नजर आएंगे इक्कीस में, जो 1971 की भारत-पाक युद्ध पर आधारित एक युद्ध बायोपिक है। यह फिल्म परम वीर चक्र पाने वाले सबसे युवा शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म देशभक्ति और भावनात्मक गहराई से भरपूर एक जबरदस्त कहानी पेश करेगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications