बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने प्यार की खातिर अपनाया था इस्लाम धर्म, शादी के बाद बदल लिया अपना नाम

हिंदु, मुस्लिम धर्म की दीवारों को तोड़कर इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी मोहब्बत को अंजाम दिया। जानिए कौन हैं वे सेलेब्स जिन्होंने प्यार की खातिर मुस्लिम धर्म को अपनाया।

Sharmila Tagore

bollywood actresses converted Into Islam: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जिंदगी आम लोगों से जिंदगी से बिल्कुल अलग है। धर्म और जातिवाद को लेकर सितारों में कोई विवाद नहीं होता। यही वजह है कि कई ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने धर्म की दीवार तोड़कर अपनी मोहब्बत को अंजाम दिया और अपना धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाया। आइए हम आज आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने प्यार की खातिर मुस्लिम धर्म को अपनाया।

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया

बॉलीवुड की वांटेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन एक वक्त था जब वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। एक्ट्रेस ने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली थी। आयशा हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उन्होंने प्यार की खातिर मुस्लिम धर्म अपना लिया है। एक्ट्रेस ने 2009 में अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी कर इस्लाम धर्म कबूल था। यहां तक कि उनकी शादी भी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।

शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर

60 से 70 दशक में शर्मिला टैगोल की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत और सुपरस्टार्स एक्ट्रेस में शुमार थी। वैसे तो एक्ट्रेस हिंदू परिवार से हैं लेकिन उन दिनों उनका दिल भारतीय क्रिकेट के सितारे नवाब मंसूर अली खान पटौदी पर आ गया था। एक्ट्रेस ने अपना प्यार पाने के लिए इस्लाम धर्म कबूल किया और मंसूर अली खान पटौदी से शादी की। इतना ही नहीं धर्म परिवर्तन के बाद शर्मिला का नाम बेगम आएशा सुल्ताना रखा गया था।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी

90 की दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। वैसे तो उनका जन्म हिंदू परिवार में हुआ लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए उन्होंने अपना धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाया। बता दें कि, ममता कुलकर्णी पहले शादीशुदा थीं जिसकी वजह से वह दूसरी शादी नहीं कर सकती थीं। ऐसे में उन्होंने पहले इस्लाम धर्म कबूल किया और फिर ब्वॉयफ्रेंड विक्की कौशल से शादी की। बता दें कि, विक्की कौशल स्मगलिंग के केस में फंस चुके थे और वह उस दौरान दुबई में सजा काट रहे थे।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। उन दिनों हेमा मालिनी का दिल धर्मेंद्र पर आ गया था। क्योंकि धर्मेंद्र हिंदू थे और वह पहले से शादीशुदा थे इसलिए उनके लिए शादी करने का फैसला थोड़ा मुश्किल था। वहीं एक्टर की पहली पत्नी ने भी तलाक देने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी दोनों ने इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह किया। रिपोर्ट्स की मानें तो, धर्मेंद्र दिलावर खान बन गए और हेमा मालिनी का नाम आएशा रखा गया। हालांकि दोनों ने कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

राखी सावंत

राखी सावंत

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की पर्सनल लाइफ किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी खान से शादी की थी। लेकिन, शादी करने से पहले राखी सावंत ने इस्लाम धर्म कबूल किया और वह राखी से फातिमा बन गई। हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और फिलहाल उनके पति आदिल जेल की सलाखों के पीछे हैं।

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी रचाई। एक्ट्रेस ने जनवरी में एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी थी। हालांकि दोनों की शादी हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाज से हुई है। खबरों के मुताबिक, दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+