Friday OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा बड़ा धमाका, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज

Friday OTT Release: अगर आप वीकेंड प्लान बना रहे हैं तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स आपके लिए एंटरटेनमेंट से भरा पैकेज लेकर आए हैं। 26 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 के बीच बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। एक्शन, ड्रामा, स्पोर्ट्स, कॉमेडी और हॉरर, हर तरह का कंटेंट इस हफ्ते दर्शकों को बांधे रखने वाला है।

इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट की भरमार
कुल मिलाकर इस हफ्ते ओटीटी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। चाहे आप रोमांस पसंद करते हों, थ्रिलर या कॉमेडी, हर तरह का कंटेंट इस हफ्ते आपकी स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है। अब बस तय कीजिए कि सबसे पहले क्या देखना है।

Friday OTT Release

इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज

1. द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2)

थिएटर में चर्चा बटोरने के बाद अब 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story 2) ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आई हैं। दर्शक इस फिल्म को आगामी 1 मई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर देख सकेंगे।

2. ग्लोरी (Glory)

स्पोर्ट्स बैकड्रॉप पर बनी वेब सीरीज 'ग्लोरी' (Glory) सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चा में है। इस सीरीज में पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा, सुविंदर विक्की और सायनी गुप्ता अहम किरदार निभा रही हैं। ये वेब सीरीज आगामी 1 मई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

3. बैचमेट्स (Batchmates)

युवा दर्शकों के लिए 'बैचमेट्स' (Batchmates) एक दिलचस्प ऑप्शन है। ये तेलुगू वेब सीरीज इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की जिंदगी, दोस्ती और संघर्ष को दिखाती है। ये वेब सीरीज आगामी 30 अप्रैल 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगी।

4. स्वैप्ड (Swapped)

फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए 'स्वैप्ड' (Swapped) एक मजेदार विकल्प है। कहानी एक जंगल के जीव और एक पक्षी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से एक-दूसरे के शरीर में बदल जाते हैं। ये फिल्म आगामी 1 मई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

5. माई डियरेस्ट सेनोरिटा (My Dearest Senorita)

इंटरनेशनल कंटेंट पसंद करने वालों के लिए 'माई डियरेस्ट सेनोरिटा' (My Dearest Senorita) काफी खास है। निर्देशक Fernando G. Molina की ये स्पैनिश फिल्म एक महिला की इमोशनल जर्नी को दिखाती है। ये फिल्म आगामी 1 मई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध होगी।

6. द डेविल वियर्स प्राडा 2 (The Devil Wears Prada 2)

हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' (The Devil Wears Prada 2) भी इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही है। इसमें Meryl Streep, Anne Hathaway और Emily Blunt अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म डिजिटल मीडिया की दुनिया को दिखाती है और ये आगामी 1 मई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज होगी।

7. मैन ऑन फायर (Man on Fire)

'मैन ऑन फायर' (Man on Fire) एक एक्शन-ड्रामा वेब सीरीज है, जो A.J. Quinnell के नॉवेल पर आधारित है। इसमें Yahya Abdul-Mateen II, Alice Braga और Scoot McNairy जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये सीरीज 30 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

8. द हाउस ऑफ द स्प्रिट्स (The House of the Spirits)

अगर आप हॉरर और मिस्ट्री के शौकीन हैं, तो 'द हाउस ऑफ द स्प्रिट्स' (The House of the Spirits) आपके लिए परफेक्ट है। ये वेब सीरीज एक फैमिली सीक्रेट और लव स्टोरी पर आधारित है। इसे 25 अप्रैल 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+