Friday OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुईं 5 शानदार फिल्में और वेब सीरीज, बिंज-वॉच की कर लें प्लानिंग
Friday OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के दौर में घर बैठे एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जोन बन चुका है। हर शुक्रवार की तरह इस बार भी 30 जनवरी 2026 दर्शकों के लिए खास साबित होने वाला है।
इस वीकेंड बिंज-वॉच की कर लें प्लानिंग
भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के लिए आज कई मच-अवेटेड फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो चुकी हैं। अगर आप इस वीकेंड बिंज-वॉच की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां देखिए शुक्रवार की टॉप OTT रिलीज की पूरी लिस्ट।

इस वीकेंड OTT पर क्या देखें?
अगर आप एक्शन और स्पाई थ्रिलर, सस्पेंस और क्राइम, हल्की-फुल्की सुपरनैचुरल कॉमेडी या इंस्पायरिंग स्पोर्ट्स स्टोरी पसंद करते हैं, तो आज यानी 30 जनवरी 2026 की OTT रिलीज आपकी वीकेंड वॉच-लिस्ट को पूरी तरह पैक कर देगी।
इस फ्राइडे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं ये फिल्में-वेब सीरीज-
1. धुरंधर (Netflix)
Genre: स्पाई थ्रिलर, Language: हिंदी
-रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसने सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे दी है।
-फिल्म की कहानी अंडरकवर एजेंट जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भारतीय इंटेलिजेंस पाकिस्तान में एक बेहद खतरनाक मिशन पर भेजती है। हमजा अली मजारी के नाम से वह पाकिस्तान के लयारी इलाके में कुख्यात गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में शामिल हो जाता है।
-कहानी उस वक्त खौफनाक मोड़ लेती है जब उसे पता चलता है कि उसके जरिए खरीदे गए हथियारों का इस्तेमाल 26/11 मुंबई हमलों में हुआ था। अपराधबोध से घिरा एजेंट फिर रहमान को खत्म करने की साजिश रचता है। धुरंधर आज यानी 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
2. दलदल (Prime Video)
Genre: क्राइम थ्रिलर, Language: हिंदी
-विश धामिजा के चर्चित नॉवेल भेंडी बाजार पर आधारित 'दलदल' एक इंटेंस सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में भूमि पेडनेकर ने मुंबई क्राइम ब्रांच की नई डीसीपी रीटा फरेरा का किरदार निभाया है।
-रीटा एक ऐसे सीरियल किलर की तलाश में जुटी है, जो बेहद बेरहमी से मर्डर कर रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, रीटा खुद एक खतरनाक मानसिक खेल में फंस जाती है। सवाल यही है कि क्या वह कातिल को अगला शिकार बनाने से पहले पकड़ पाएगी। दलदल आज यानी 30 जनवरी 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है।
3. सर्वम माया (JioHotstar)
Genre: सुपरनैचुरल कॉमेडी, Language: मलयालम
-मलयालम सिनेमा की ये अनोखी पेशकश 'सर्वम माया' एक दिलचस्प सुपरनैचुरल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। ये कहानी प्रभांधु (निविन पॉली) की है, जो पुजारियों के परिवार से होने के बावजूद एक नास्तिक म्यूजिशियन है। हालात उसे मजबूर करते हैं कि वह परिवार का पुश्तैनी पेशा अपनाए।
-एक पूजा के दौरान उसकी मुलाकात एक ऐसी आत्मा से होती है, जिसकी याददाश्त जा चुकी है। वक्त के साथ दोनों का रिश्ता गहरा होता है और वह एक-दूसरे की जिंदगी बदल देते हैं। फिल्म सर्वम माया अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।
4. देवखेल (ZEE5)
Genre: साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर, Language: मराठी
-मराठी फिल्म 'देवखेल', कोंकण के एक दूरदराज गांव में रहस्य और अंधविश्वास के बीच झूलती एक डरावनी कहानी है। फिल्म में अंकुश चौधरी ने इंस्पेक्टर विश्वास सरंजामे का रोल निभाया है, जो होली पूर्णिमा के दौरान हो रही रहस्यमयी मौतों की जांच करता है।
-जहां इंस्पेक्टर को इन मौतों के पीछे साजिश की बू आती है, वहीं गांव वाले इसे भगवान की सजा मानते हैं। देवखेल ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।
5. Miracle: The Boys Of 80 (Netflix)
Genre: स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री, Language: अंग्रेजी
-स्पोर्ट्स फैंस के लिए खास पेशकश 'Miracle: The Boys Of 80' एक दमदार डॉक्यूमेंट्री है। ये फिल्म 1980 के विंटर ओलंपिक्स में अमेरिकी हॉकी टीम द्वारा रचे गए Miracle On Ice की कहानी दिखाती है।
-इसमें दुर्लभ 16mm आर्काइव फुटेज और खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू शामिल हैं, जिन्होंने सोवियत यूनियन जैसी ताकतवर टीम को मात दी थी। ये डॉक्यूमेंट्री आज यानी 30 जनवरी 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications