जब लता मंगेशकर से मिलने पहुंचे पंडित नेहरू के आंखों में थे आंसू, कहा- लता तुमने आज रुला दिया

मुंबई। रविवार की सुबह भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी देहांत की खबर सुनते ही पूरा देश गमगीन हो गया है। आज हर कोई लता मंगेशकर को याद कर रहा है। लता मंगेशकर की आवाज में जादू जीवन भर बना रहेगा। ऐसे ही अपनी आवाज से लता मंगेशकर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की आंखों में आंसू ला दी थीं। साल 2014 में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान लगा मंगेशकर ने यह कहानी बताई थी। भारत की कोकिला' लता मंगेशकर ने एक बार देशभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगन' के अपने भावपूर्ण गायन से पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की आंखों में आंसू ला दिए थे।

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Passes Away: लता मंगेशकर का गाना सुन जब रो पड़े थे Jawaharlal Nehru | वनइंडिया हिंदी
    27 जनवरी 1963 को कार्यक्रम में गाया था गाना

    27 जनवरी 1963 को कार्यक्रम में गाया था गाना

    लता मंगेशकर ने खुलासा किया कि कार्यक्रम के एक दिन पहले गीतकार कवि प्रदीप ने उनसे संपर्क किया था। गायिका ने पहले गाने से इनकार कर दिया था क्योंकि रिहर्सल का समय नहीं था, लेकिन कवि के आग्रह पर उन्होंने 27 जनवरी, 1963 को दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के सामने गाना गाया।

    लता मंगेशकर से मुलाकात करने पर पंडित नेहरू ने कही थी बात

    लता मंगेशकर से मुलाकात करने पर पंडित नेहरू ने कही थी बात

    बता दें कि गाना 'ऐ मेरे वतन के लोगों' 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिखा गया था। गीत की 51वीं वर्षगांठ पर अपने पहले प्रदर्शन को याद करते हुए, लता ने खुलासा किया कि उनका प्रदर्शन समाप्त होने के बाद, पंडित नेहरू उनसे मिलना चाहते थे। "पहले तो मैं घबरा गई थी, यह सोचकर कि मैंने कुछ गलती की है।

    मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था जन्म

    मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था जन्म

    लता मंगेशक ने आगे कहा कि लेकिन जब मैं पंडित जी (नेहरू) से मिली, तो मैंने उनकी आंखों में आंसू देखे। पंडित नेहरू ने कहा कि 'लता, तुमने आज मुझे रूला दिया। बता दें कि महान गायिका लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। वर्ष 1974 में लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे अधिक गाने गाने वाली गायिका के रूप में दर्ज हो चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+