रेड मोनोकिनी में देखिए मानुषी छिल्लर का हॉट अवतार, फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
नई दिल्ली, 09 नवंबर। साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं मानुषी छिल्लर को आप भूलें तो नहीं होंगे, क्योंकि मानुषी ना सिर्फ मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर सुर्खियों में आई थीं बल्कि वो अपनी सुंदरता को लेकर भी खूब चर्चाओं में रही हैं। वैसे हर किसी की जहन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर एक मिस वर्ल्ड और सुंदरता की धनी इस लड़की को अभी तक बॉलीवुड का टिकट क्यों नहीं मिला तो इसका जवाब ये है कि मानुषी जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करती हुई दिखेंगी। फिलहाल मानुषी मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जहां से वो अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

रेड मोनोकिनी में मानुषी का हॉट अवतार
मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रेड मोनोकिनी पहने मानुषी छिल्लर ने सफेद रेत पर ये फोटोशूट कराया है। इंटरनेट पर मानुषी की इस फोटो ने सनसनी मचा दी है। मानुषी छिल्लर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी मोनोकिनी पहनकर एक तस्वीर शेयर की है। इससे पहले भी मानुषी ने एक दूसरी फोटो में क्रीम कलर का गाउन पहना था। इस फोटो में हवा में लहराती जुल्फें और स्लिट ड्रेस में सेक्सी लेग्स फ्लॉन्ट करती झूले पर बैठी मानुषी के इस अवतार ने भी फैंस को अपना दिवाना बना लिया था।

पिछले साल भी मालदीव गई थीं मानुषी
आपको बता दें कि मानुषी छिल्लर को मालदीव से कुछ ज्यादा लगाव हो गया है, क्योंकि पिछले साल भी मानुषी ने मालदीव में छुट्टियां बिताई थी और फिर एकबार वो मालदीव में ही एन्जॉय कर रही हैं। इससे पहले मानुषी पेरिस में भी छुट्टियां मनाती हुईं नजर आई थीं। पेरिस वेकेशन में भी मानुषी की जबरदस्त स्टाइलिश लुक्स में फोटो सामने आई थी।

अक्षय कुमार के साथ फिल्म में दिखेंगी मानुषी
आपको बता दें कि मानुषी छिल्लर को साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। अपने ग्लैमरस लुक के बावजूद भी मानुषी अभी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। हालांकि अब वो अपना डेब्यू ही अक्षय कुमार के साथ करने जा रही हैं। फिल्म पृथ्वीराज में मानुषी और अक्षय की जोड़ी नजर आएगी। मानुषी ने फिल्म में संयोगिता की भूमिका निभाई है। ये फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित होगी।
ये भी पढ़ें: उर्फी जावेद का स्लिप चोली पहन तैयार होते हुए वीडियो वायरल, एक्ट्रेस ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications