सनी देओल के खिलाफ FIR, एक्टर पर लगे धोखाधड़ी और जबरन वसूली के गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला?

Sunny Deol: बॉलीवुड में गदर मचाने वाले दमदार एक्टर सनी देओल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर सौरव गुप्ता ने सनी देओल के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, रियल एस्टेट डेवलपर से फिल्ममेकर बने सौरव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि सनी देओल ने उनके साथ धोखा किया है।

सनी देओल पर फिल्ममेकर ने लगाया आरोप
फिल्ममेकर सौरव गुप्ता ने कहा है कि सनी देओल ने साल 2016 में एक फिल्म करने के लिए उनसे पहले ही पूरे पैसे ले लिए थे और ये वादा किया था कि वह फिल्म शुरू करेंगे, लेकिन अंत में उन्होंने फिल्म नहीं की। उनकी हालिया फिल्म गदर 2 के जबरदस्त हिट होने के बाद उन्होंने उस फिल्म की शूटिंग रोक दी और फिल्म पूरी नहीं की।

Sunny Deol

सनी देओल पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप
सौरव गुप्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि साल 2016 में उन्होंने अपनी फिल्म के लिए लीड एक्टर के तौर पर सनी देओल के साथ 4 करोड़ की फीस पर एक डील साइन की थी। उन्होंने कहा- मैंने सनी देओल को एडवांस में 1 करोड़ रुपए दिए थे लेकिन उन्होंने मेरी फिल्म शुरू करने के बजाय पोस्टर बॉयज (2017) मूवी की शूटिंग करने का ऑप्शन चुना। वह मुझसे और पैसे मांगते रहे और अब तक मेरे 2.55 करोड़ रुपए सनी देओल के पास हैं। उन्होंने मुझसे दूसरे निर्देशक को पैसे देने के लिए भी कहा था।

'साल 2023 में सनी देओल ने फर्जी समझौता किया था'
फिल्ममेकर ने ये भी आरोप लगाया था कि सनी देओल ने साल 2023 में उनकी कंपनी के साथ एक फर्जी समझौता किया था। उन्होंने कहा- जब हमने समझौते को पढ़ा, तो हमने देखा कि बीच वाला पन्ना ही चेंज कर दिया गया है, जहां पर फीस की रकम 4 करोड़ को बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया गया था और मुनाफा 2 करोड़ कर दिया गया था।

सौरव गुप्ता के सपोर्ट में आए एक और फिल्ममेकर
वहीं बॉलीवुड के एक और फेमस फिल्ममेकर सुनील दर्शन भी उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गुप्ता के सपोर्ट में आए और आरोप लगाया कि उन्हें भी सनी देओल के साथ इसी मुद्दे का सामना करना पड़ा था। सुनील दर्शन ने कहा- सनी देओल ने विदेशी वितरण के लिए मेरी फिल्म 'अजय' (1996) के राइट्स हासिल कर लिए और केवल आंशिक भुगतान किया था। बाकी का भुगतान कभी नहीं हुआ।

सनी देओल के खिलाफ शिकायत दर्ज
सौरव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सनी देओल के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा- पुलिस ने गत 30 अप्रैल 2024 को सनी देओल को एक नोटिस जारी किया था। एक्टर के ऑफिस में एक लेटर भेजा गया था लेकिन उस समय वह शहर से बाहर थे। वहीं सनी देओल ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+