Films On Emergency: आपातकाल पर बनी हैं बॉलीवुड की ये 6 फिल्में, एक ने तो सारी हदें पार कर दी थीं
Films On Emergency: 25 जून 1975 का दिन भारतवासियों के लिए एक भयानक दिन बन गया था। इसे देश के इतिहास में एक काले दिन के रूप में देखा जाता है। जानकारी के अनुसार इसी दिन दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित कर दिया था।
इमरजेंसी पर बनी हैं कई फिल्में
ये भारतीय इतिहास का एक ऐसा वक्त है, जो हमेशा याद रखा जाएगा। इस पर न सिर्फ किताबें लिखी गई हैं, बल्कि फिल्मो के जरिए भी इस वक्त के बारे में लोगों को बताया गया है। कई लोग इस समय को बहुत ही बुरे दिन के तौर पर देखते हैं।

पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना रनौत
साल 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। ये फिल्म देश की आपातकाल स्थिति पर आधारित है। इस फिल्म की रिलीज से पहेल जमकर विवाद हुआ था।
आपातकाल पर बनी हैं बॉलीवुड की ये 6 फिल्में
किस्सा कुर्सी का
देश में लगी इमरजेंसी के बाद 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' काफी विवादित मूवी साबित हुई थी। ये फिल्म इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर बनी थी। फिल्म का डायरेक्टर अमृत नाहटा थे और भगवंत देशपांडे, विजय कश्मीरी और बाबा मजगांवकर ने मलिकर इस मूवी को प्रोड्यूस किया था। फिल्म में शबाना आजमी, राज बब्बर और उत्पल दत्त जैसे कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म आपको यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएगी।
नसबंदी
साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'नसबंदी' में व्यंग्य के रूप में इमरजेंसी के मुद्दे को दिखाया गया था। फिल्म के निर्देशक आईएस जोहर थे इस फिल्म में इमरजेंसी और उस दौरान देश में पैदा हुई स्थिति को बहुत ही अच्छे तरीके से पेश किया गया था। ये फिल्म भी आपको यूट्यूब पर मिल जाएगी।
हजारों ख्वाहिशें ऐसी
के के मेनन, चित्रांगदा सिंह और शाइनी आहूजा स्टारर फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर सुधीर मिश्रा थे। फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' का बैकग्राउंड भी देश में लगे आपातकाल पर आधारित है। इस फिल्म में राजनीतिक और सामाजिक बदलावों को दिखाया गया है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्लेस पर देख सकते हैं।
बादशाहो
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, इलियाना डीक्रूज, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों से भरी फिल्म 'बादशाहो' साल 2017में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का प्लॉट भी इमरजेंसी के दौर पर ही आधारित है। हालांकि इसमें कई और ऐतिहासिक किस्सों को भी दिखाया गया है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
इंदु सरकार
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने इमरजेंसी के समय को लेकर 'इंदु सरकार' फिल्म बनाई थी जो कि साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर कांग्रेस पार्टी ने काफी हंगामा किया था। इस फिल्म में गांधी परिवार की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में 1975 से 1977 तक 19 महीने में देश में पैदा हुई स्थिति को दिखाया गया है। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
इमरजेंसी
फिल्म 'इमरजेंसी' साल 2025 मं रिलीज हुई थी। ये एक ऐतिहासिक जीवनी पर आधारित ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-निर्माण कंगना रनौत ने किया है। इस फिल्म की कहानी भारतीय आपातकाल पर आधारित है। इसमें कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications