निर्माता सावन कुमार टाक को सलमान खान ने ऐसे किया याद, लिखा इमोशनल मैसेज

मुंबई, 25 अगस्‍त: सनम बेवफा और सौतन समेत कई हिट फिल्मों के निर्माता सावन कुमार टाक का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया, उनके भतीजे ने मीडिया को बताया। डायरेक्टर को 'गंभीर' हालत में बुधवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 86 वर्षीय सावन कुमार की मौत की खबर से बॉलीवुड हस्तियों को बड़ा झटका लगा है। वहीं एक्‍टर सलमान खान इस खबर को सुनकर बहुत दुखी हैं उन्‍होंने निर्देशक के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर एक मैसेज शेयर किया है।

सलमान खान ने लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

सलमान खान ने लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

सलमान खान ने सावन कुमार के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा - मेरे प्रिय सावन जी आपकी आत्‍मा को शांति मिले। आपसे हमेशा प्यार किया है और आपका सम्मान किया है।

सलमान खान की सनम बेवफा का सावन कुमार टक ने किया था निर्माण

सलमान खान की सनम बेवफा का सावन कुमार टक ने किया था निर्माण

सनम बेवफ़ा 1991 में बनी बॉलीवुड फिल्‍म का निर्माण और निर्देशन सावन कुमार टक ने किया था जिससे सलमान खान को जमकर पॉपुलर्टी मिली थी/। इस फिल्म में सलमान खान, चांदनी, प्राण और डैनी डेनजोंगपा मुख्‍य भूमिका में थे। इस फिल्‍म को इतनी पॉपुलर्टी मिली कि इसे बंगाली भाषा में "डेन मोहोर" नाम से फिल्म बनाया गया, जो 3 मार्च 1995 को दिखाया गया।

सावन कुमार ने इन दिग्गज कलाकारों को लेकर बनाई है फिल्‍म

सावन कुमार ने इन दिग्गज कलाकारों को लेकर बनाई है फिल्‍म

सलमान खान ही नहीं सावन कुमार ने अपने करियर की शुरूआत में मीना कुमारी जैसी अभिनेत्री को लेकर फिल्‍म बनाई थी। इसके अलावा संजीव कुमार समेत अन्‍य एक्‍टर को सावन कुमार ने मौका दिया और उन्‍हें स्टार बनाया।

सावन कुमार ने लिखे हैं ये मशहूर गीत भी

सावन कुमार ने लिखे हैं ये मशहूर गीत भी

निर्देशक के अलावा सावन कुमार गीतकार भी थे।अक्सर अपनी फिल्मों के अधिकांश गीतों के बोल भी लिखे। उन्होंने अन्य फिल्म निर्माताओं के लिए भी गीत लिखे। उनके सबसे उल्लेखनीय और लोकप्रिय गीतों में उनकी फिल्म सौतन से जिंदगी प्यार का गीत है, साथ ही राकेश रोशन की 2000 की हिट, कहो ना ... प्यार है के लिए प्यार की कश्‍ती में, जानेमन जानेमन और चांद सितारे थे, जिसने ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरूआत की थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+