Filmfare OTT Awards 2025: सितारों से सजी रात, 'पाताल लोक 2' और 'CTRL' ने मारी बाजी, देखें विनर्स लिस्ट

Filmfare OTT Awards 2025: मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में गत 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 की शानदार शुरुआत हुई थी। इस अवॉर्ड नाइट को लेकर न सिर्फ दर्शकों में बल्कि फिल्म और वेब सीरीज से जुड़े सितारों के बीच भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था।

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन
ओटीटी की दुनिया के बेहतरीन टैलेंट को सम्मानित करने वाली इस शाम में ग्लैमर, इमोशन और टैलेंट, तीनों का शानदार संगम देखने को मिला था। अवॉर्ड सेरेमनी में विजेताओं को प्रतिष्ठित ब्लैक लेडी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया जिसने इस रात को और भी यादगार बना दिया था।

Filmfare OTT Awards

कई सितारों ने बढ़ाई शाम की रौनक

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 की रेड कार्पेट पर कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की थी। आलिया भट्ट, विक्की कौशल समेत इंडस्ट्री के नामी कलाकार, डायरेक्टर्स, शो रनर्स और टेक्निकल एक्सपर्ट्स इस खास मौके का हिस्सा बने थे।

'पाताल लोक सीजन 2' बना सबसे बड़ा विनर

-इस साल अवॉर्ड नाइट में कुछ शोज और वेब फिल्मों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। 'पाताल लोक सीजन 2', 'ब्लैक वारंट' और 'खौफ' जैसे शोज बड़े विजर बनकर सामने आए। इन वेब सीरीज ने न सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों के बीच भी अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

-वहीं वेब ओरिजिनल फिल्मों की बात करें तो 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स', 'स्टोलन' और 'सेक्टर 36' ने अपनी दमदार कहानियों और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर अवॉर्ड्स की रेस में खास जगह बनाई।

अनन्या पांडे की 'CTRL' ने किया कमाल

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 में एक नाम जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह रहा अनन्या पांडे की फिल्म 'CTRL' का। इस फिल्म ने कुल 3 अवॉर्ड्स अपने नाम किए जो किसी भी ओटीटी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अनन्या की परफॉर्मेंस और फिल्म की यूनिक स्टोरीलाइन को जूरी के साथ-साथ दर्शकों ने भी जमकर सराहा।

शुरुआत में दिए गए टेक्निकल अवॉर्ड्स

अवॉर्ड नाइट की शुरुआत में टेक्निकल कैटेगरी के विनर्स को सम्मानित किया गया। सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और स्क्रीनप्ले जैसी कैटेगरी में काम करने वाले क्रू मेंबर्स को मंच पर बुलाकर उनका हौसला बढ़ाया गया। ये पल उन कलाकारों के लिए खास रहा जो पर्दे के पीछे रहकर कंटेंट को शानदार बनाते हैं।

किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड?

अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर किस कैटेगरी में कौन-सा अवॉर्ड किसके नाम रहा? अगर आप भी फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 के सभी विनर्स की पूरी लिस्ट जानना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। यहां आपको हर कैटेगरी की डिटेल मिलने वाली है।

देखें विनर्स लिस्ट-

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन)- आयशा
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन फिक्शन) या डॉक्यूमेंट्री- लंगूर
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (पीपल्स चॉइस अवॉर्ड)- डिवोर्स
बेस्ट शॉर्ट फिल्म एक्टर (मेल)- अयान खान (चश्मा)
बेस्ट साउंड डिजाइन (सीरीज)- बिगिन दहल (खौफ)
बेस्ट साउंड डिजाइन (वेब ओरिजिनल फिल्म)- सुस्मित बॉब नाथ (स्टोलन)
बेस्ट डायरेक्टर (शॉर्ट फिल्म)- रेणुका शहाणे (धवपट्टी)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर (सीरीज)- पंकज कुमार (खौफ)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (सीरीज)- प्रिया सुहास
बेस्ट स्टोरी (वेब ओरिजिनल फिल्म)- करण तेजपाल, गौरव ढींगरा और स्वप्निल साल्कर (स्टोलन)
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक (सीरीज)- आलोकानंद दासगुप्ता (खौफ)
बेस्ट एडिटिंग (सीरीज)- तानिया छाबड़िया
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन (सीरीज)- आयशा दासगुप्ता
बेस्ट VFX (सीरीज)- फैंटम FX (खौफ)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर (वेब ओरिजिनल फिल्म)- ईशान घोष (स्टोलन)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (वेब ओरिजिनल फिल्म)- सुमित बसु, स्निग्धा बसु और रजनीश हेडाओ (अग्नि)
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले (वेब ओरिजिनल फिल्म)- अविनाश संपत (CTRL)
बेस्ट एडिटिंग (वेब ओरिजिनल फिल्म)- जहान नोबल (CTRL)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-सीरीज (फीमेल): कॉमेडी- रेणुका शहाणे (दुपहिया)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-सीरीज (मेल): कॉमेडी- विनय पाठक (ग्राम चिकित्सालय)
बेस्ट कॉमेडी (सीरीज) स्पेशल- रात जवां है
बेस्ट म्यूजिक एल्बम (सीरीज)- आकाशदीप सेनगुप्ता (बंदिश बैंडिट्स सीजन 2)
बेस्ट स्टोरी (सीरीज)- स्मिता सिंह (खौफ) और सुदीप शर्मा (पाताल लोक सीजन 2)
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले (सीरीज)- सत्यांशु सिंह और अर्केश अजय (ब्लैक वारंट)
बेस्ट डायलॉग (सीरीज)- अनुभव सिन्हा और त्रिशांत श्रीवास्तव (IC814: द कंधार हाईजैक)
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक (वेब ओरिजिनल फिल्म)- स्नेहा खानवलकर (CTRL)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर (सीरीज)- पंकज कुमार (खौफ)
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले (सीरीज)- सुदीप शर्मा, अभिषेक बनर्जी, राहुल कनौजिया, तमाल सेन (पाताल लोक सीजन 2)

OTT इंडस्ट्री के लिए खास रहा साल 2025

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 ने ये साफ कर दिया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अब कंटेंट की क्वालिटी और एक्सपेरिमेंटेशन नए स्तर पर पहुंच चुका है। इस साल अवॉर्ड्स में अलग-अलग जॉनर, मजबूत कहानियां और दमदार अभिनय देखने को मिला जिसने डिजिटल एंटरटेनमेंट की बढ़ती ताकत को साबित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+