सैफ-सलमान से लेकर अजय और अक्षय तक के असली नाम हैं कुछ और, कई तो चौंका देंगे

इन सितारों के असली नाम हैं कुछ और, कई नाम चौंका देंगे

मुंबई, 18 नवंबर: भारत में फिल्मों को लेकर लोगों में बहुत क्रेज है। फिल्मी सितारों पर तो लोग इस कदर जान छिड़कते हैं कि उनकी एक झलक पाने को कई-कई घंटे सड़क पर खड़े रह सकते हैं। हर किसी का अपने पसंदीदा हीरो और हीरोइन भी होते हैं लेकिन कैसे लगेगा अगर कोई कहे कि अजय देवगन का असल नाम अजय देवगन नहीं है या सनी देओल का असली नाम कुछ और है। जी, दरअसल फिल्मी सितारों में ऐसे कई सितारें हैं, जिनका असली नाम कुछ और है, जिस नाम से हम उनको जानते हैं वो सिर्फ उनका फिल्मी नाम है।

कियारा का असली नाम आलिया

कियारा का असली नाम आलिया

हाल के सालों में अपनी अच्छी पहचान बना चुकीं कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। आलिया भट्ट के पहले से फिल्मों में होने के चलते उन्होंने नाम बदला था। अजय देवगन का असल नाम भी विशाल देवगन है। 1991 में जब विशाल देवगन ने अपनी पहली फिल्म में डेब्यू किया तो नाम बदल लिया।

शिल्पा शेट्टी का भी असली नाम अश्विनी शेट्टी है। शिल्पा उनको फिल्मों से मिला नाम है। इतना ही नहीं जब सैफ पैदा हुए तो मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर ने उनका नाम साजिद अली खान रखा था जो बाद में सैफ हो गया।

पुराने जमाने के इन सितारों ने भी बदले नाम

पुराने जमाने के इन सितारों ने भी बदले नाम

मुगल आजम की अनारकली यानी मधुबाला का असली नाम बेगम मुमताज देहलवी था। वहीं ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी पैदा हुईं तो महजबीन बानो उनका नाम रखा गया था। दोनों ही का नाम बाद में बदल दिया गया।

दिलीप कुमार का भी नाम युसूफ था

दिलीप कुमार का भी नाम युसूफ था

हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर कहे जाने वाले दिलीप कुमार को भी ये नाम फिल्मों में आने के लिए उस वक्त की बड़ी अभिनेत्री देविका रानी ने दिया था। उनका नाम तो मोहम्मद यूसुफ खान था। गुजरे जमाने के एक और बड़े सितारे और पूर्व मंत्री सुनील दत्त फिल्मों में आने से पहले बलराज नाम से पहचान रखते थे।

अमिताभ का नाम भी अलग था और सरनेम भी

अमिताभ का नाम भी अलग था और सरनेम भी

मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे अमिताभ बच्चन को उनके पिता ने इंकलाब नाम दिया था। सुमित्रानंदन पंत ने उनका नाम बदलकर अमिताभ श्रीवास्तव रख गिया। अमिताभ जब फिल्मों में आए तो अमिताभ बच्चन नाम से आए। एक और स्टार मिथुन चक्रबर्ती का असली नाम भी गौरांग चक्रबर्ती है।

सलमान, अक्षय के नाम भी बदले हुए

सलमान, अक्षय के नाम भी बदले हुए

स्टार एक्टर सलमान खान का नाम अब्दुल राशिद सलीम खान है। 1988 में जब सलमान ने फिल्मों में डेब्यू किया तो पिता सलीम खान ने उनका नाम सलमान खान रख दिया। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। अक्षय ने फिल्मों में आकर नाम बदला।

सनी देओल का नाम अजय है

सनी देओल का नाम अजय है

धर्मेंद्र के बेटे मशहूर एक्टर सनी देओल का नाम अजय सिंह देओल है। फिल्मों में उनको सनी नाम मिला और वो इसी से पहचान रखते हैं। जॉन अब्राहम का असली नाम भी अलग है। जॉन का मूल नाम फरहान अब्राहम है।

तब्बू, मल्लिका का नाम भी बदला हुआ

तब्बू, मल्लिका का नाम भी बदला हुआ

तब्बू का मूल नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। फिल्मों में उनको तब्बू नाम से पहचान मिली है। वहीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। परिवार के फिल्मों में आने के विरोध पर उन्होंने नाम बदल लिया था।

सनी लियोनी, महिमा का नाम भी असली नहीं

सनी लियोनी, महिमा का नाम भी असली नहीं

पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आईं एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी अपना नाम बदला है। उनका नाम करनजीत वोहरा है। 1997 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' से फिल्मों में डेब्यू करने वाली महिमा का असली नाम रितु चौधरी है। महिमा चौधरी को ये नाम फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया है।

कमल हासन और विक्रम के असली नाम

कमल हासन और विक्रम के असली नाम

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन का मूल नाम पार्थसारथी था। बाद में उनको कमल नाम मिला। वहीं अपरिचित जैसी फिल्म से पहचान बनाने वाली विक्रम का नाम कैनेडी जॉन विक्टर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+