Fighter Ott Release: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' पर ओटीटी पर मचा रही है धमाल, जानें कहां देखें ये दमदार एक्शन फिल्म

Fighter OTT Release: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन थिएटर के बाद अब ओटीटी पर भी लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं। ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फाइटर' इस साल की शुरुआत में ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो गई है।

फिल्म 'फाइटर' ओटीटी पर हुई रिलीज
खबर है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं। इस खबर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। ऐसे में अगर आप ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे तो अब घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं।

Fighter

नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है 'फाइटर'
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 212.62 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी और अब ये ओटीटी पर भी धूम मचाने के लिए आ गई है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा की थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट दी गई थी।

20 मार्च की रात से ही स्ट्रीम हो रही है फिल्म
फिल्म की एक छोटी सी क्लिपिंग के साथ कैप्शन में सारी जानकारी दी गई थी। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- 'लेडीज एंड जेंटलमैन फाइटर अपनी लैंडिंग के लिए तैयार है। ये फिल्म 20 मार्च 2024 को रात 12 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

ओटीटी वर्जन में दिखाए जा रहे हैं डिलीटेड सीन्स
आपको बता दें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म गत 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वॉर और बिग बैंग के बाद ऋतिक रोशन की सिद्धार्थ आनंद के साथ ये तीसरी फिल्म है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के लीड हीरो ऋतिक रोशन ने खुद बताया है कि फिल्म के ओटीटी वर्जन में फिल्म के वो डिलीटेड सीन्स भी दिखाए जाएंगे जो थिएटर में लोगों को नहीं दिखे थे। इसी के साथ फिल्म का गाना दिल बेकरार भी फिल्म के ओटीटी वर्जन में नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+