Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'उसने कमरे में पूछा तुम सब करोगी न?', फातिमा सना शेख संग एजेंट ने की ऐसी हरकत, खुली इंडस्ट्री की पोल

Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को आखिरी बार सैम बहादुर मूवी में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी।

कास्टिंग काउच पर फातिमा सना शेख का शॉकिंग खुलासा
इस समय एक्ट्रेस फातिमा सना शेख लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच और ऑडिशन के नाम पर होने वाले स्कैम्स के बारे में खुलकर बात की थी।

Fatima Sana Shaikh

'ऑडिशन के नाम पर होते हैं स्कैम'

फातिमा सना शेख ने बताया था कि कैसे नए कलाकारों को फिल्मों के नाम पर तरह-तरह से ठगा जाता है। इसी के साथ उन्होंने कास्टिंग काउच पर अपना अनुभव भी लोगों के साथ शेयर किया था। फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में बताया कि कैसे आज के समय में कास्टिंग काउच नए कलाकारों की लाइफ को प्रभावित कर रहा है।

'तुम सब करने के लिए तैयार रहोगी'

कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव शेयर करते हुए फातिमा सना शेख ने कहा- एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे पूछा था कि तुम सब करने के लिए तैयार रहोगी, है ना? मैंने जवाब में उससे कहा था- मैं रोल के लिए कड़ी मेहनत करूंगी और इस भूमिका के लिए जो भी जरूरी होगा, वो करूंगी। लेकिन, वो लगातार यही कहता रहा और मैं उसके सामने बेवकूफ जैसे जवाब देती रही, क्योंकि मैं ये देखना चाहती थी कि वो कितना नीचे गिर सकता है।

'कमरे में आपको इशारों में बहुत कुछ समझाया जाता है'

इसके बाद फातिमा सना शेख ने आगे कहा- हम एक कमरे में थे और फिल्म के प्रोड्यूसर इस बारे में पूरी तरह से खुलकर बात कर रहे थे। वो ये संकेत दे रहे थे कि आपको लोगों से मिलना होगा। वो इसे सीधे तौर पर तो नहीं कहेंगे, कि उनका क्या मतलब है, लेकिन इशारे-इशारे में बोल रहे थे। हालांकि, हर कोई ऐसा नहीं होता है। कुछ लोग अच्छे भी होते हैं जो सिर्फ काम को लेकर बात करते हैं।

'नए कलाकारों से होती है पैसों की ठगी'

इसी के साथ फातिमा सान शेख ने ऑडिशन के नाम पर होने वाली ठगी पर भी खुलकर बात की और बताया कि काम देने के नाम पर कई नए कलाकारों से पैसे लिए जाते हैं और उनकी मासूमियत का फायदा भी उठाया जाता है। फातिमा ने बताया कि वह खुद भी इसका शिकार हो चुकी हैं। इस हादसे के बाद वह काफी परेशान भी हो गई थीं।

'नए कलाकारों को एजेंट फंसा लेते हैं'

-फातिमा सना शेख ने कहा- इंडस्ट्री में जो लोग नए-नए आते हैं, मासूम होते हैं, उन्हें इस दुनिया के बारे में कुछ पता नहीं होता। ऐसे में उनकी इसी मासूमियत का फायदा उठाया जाता है।

-फातिमा ने कहा- मुंबई के आराम नगर में 5-6 स्टूडियो हैं, जहां अक्सर ऑडिशन होते रहते हैं। जब आप ऐसी जगह में ऑडिशन के लिए जाते हैं तो पता चलता है कि ऑडिशन कहीं और हो रहा है। छोटी सी कम्यूनिटी बन जाती है।

-एक्ट्रेस ने कहा- लोग एक-दूसरे को बताते हैं कि कहां ऑडिशन हो रहे हैं। लेकिन, जब आप वहां जाते हैं तो कुछ एजेंट होते हैं, जिनके जाल में नए लोग फंस जाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+