फैशन डिजाइनर रोहित बल की तबियत खराब, अस्पताल में चल रहा है वेंटिलेटर सपोर्ट, जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं जंग
Rohit Bal Hospitalised: बॉलीवुड के फेमस फैशनल डिजाइनर रोहित बल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फैशन डिजाइनर रोहित बल की तबियत बहुत खराब हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित बल की हालत काफी सीरियस है और वह दिल्ली-एनसीआर के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में वेटिंलेटर पर हैं। फिलहाल वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि इस खबर ने से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक को परेशान कर दिया है। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहा है और भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहा है।
हालत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती
एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक फैशन डिजाइनर रोहित बल के एक करीबी दोस्त ने बताया है- रोहित बल को तीन दिन पहले ही मॉडल सूरज ढालिया ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम थी और वह अचानक ही बेहोश हो गए थे। उन्हें पेसमेकर लगा हुआ था जिसने सात झटके दिए थे। उन्हें पहले दिल्ली के मूलचंद इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। बाद में हालत बिगड़ती देख उन्हें मेदांता में शिफ्ट किया गया।

रोहित बल को 2010 में आया था हार्ट अटैक
आपको बता दें कि मशहूर फैशन डिजाइनर को साल 2010 में दिल का दौरा पड़ चुका है। वह पैनक्रिएटिक बीमारी से भी पीड़ित हैं जो पिछले कुछ वर्षों में और खराब हो गया है। 62 साल के रोहित की पिछले कुछ महीनों में कईं बार तबियत खराब होने के चलते अस्पताल जाना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहिल बल को शराब की लत है। वहीं उन्हें कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं भी हैं।
साल 2022 में भी बिगड़ गई थी हालत
जानकारी के अनुसार नवंबर 2022 में रोहित बल को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके पुराने दोस्त और बॉलीवु एक्टर अर्जुन रामपाल भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि कुछ समय बाद रोहित इलाज के चलते ठीक हो गए थे। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और वह अपने घर वापस आ गए थे। लेकिन इस बार रोहित की हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
रोहित ने अमिताभ बच्चन के कपड़े किए हैं डिजाइन
श्रीनगर में जन्मे रोहित बल ने लगभग तीन दशकों तक फैशन की दुनिया पर राज किया है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं। उन्हें 2001 और 2004 में इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड और 2006 में भारतीय फैशन पुरस्कार, डिजाइनर ऑफ द ईयर चुना गया था। टाइम मैगजीन ने उन्हें भारत का फैब्रिक और फैंटेसी का मास्टर कहा था। रोहित ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत और ईशा गुप्ता तक के कपड़े डिजाइन किए हैं।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications