'डायरेक्टर ने बेडरूम में बुलाया, सामने बैठाया और फिर', कश्मीर की 29 साल की एक्ट्रेस के साथ ये क्या हुआ?

Farrhana Bhatt: टीवी इंडस्ट्री की उभरती एक्ट्रेस फरहाना भट्ट का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बचपन में पिता का साथ छूटने से लेकर आर्थिक तंगी, परिवार के विरोध, मॉडलिंग के लिए संघर्ष और मुंबई में कथित फिल्म के नाम पर हुए धोखे तक, उन्होंने जिंदगी के कई मुश्किल दौर देखे हैं। हालांकि हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए फरहाना ने हार नहीं मानी।

फरहाना भट्ट ने किए चौंकाने वाले खुलासे
अब वही फरहाना भट्ट जल्द ही स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने डर को मात देती नजर आएंगी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले और प्रेरणादायक किस्से लोगों के साथ शेयर किए हैं।

Farrhana Bhatt

फरहाना भट्ट ने कम उम्र में जिम्मेदारियां समझ ली थीं

फरहाना भट्ट का जन्म मार्च 1997 को कश्मीर में हुआ था। जब वह 4 महीने की थीं, तभी उनके पिता उन्हें और उनकी मां को छोड़कर चले गए थे। इसके बाद उनकी परवरिश मां और नाना ने की थी। टेलीइंडिया से बातचीत में फरहाना भट्ट ने बताया कि बचपन से ही उन्होंने संघर्ष देखा है। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच उनकी मां ने अकेले उन्हें बड़ा किया है। इसी वजह से कम उम्र में उन्होंने जिम्मेदारियां समझ ली थीं और आगे चलकर अपनी पढ़ाई और जरूरतों का खर्च खुद उठाने लगी थीं।

ई-कॉमर्स कंपनी के लिए की थी मॉडलिंग

फरहाना भट्ट ने कश्मीर की पहली ई-कॉमर्स कंपनी के लिए मॉडलिंग शुरू की थी, क्योंकि उन्हें घर चलाने के लिए पैसों की जरूरत थी। उस समय उन्हें करीब 1500 रुपए प्रतिदिन मिलते थे। उनकी मां को इसकी जानकारी थी लेकिन परिवार के बाकी लोगों को इसके बारे में कुछ नहीं पता था।

टीवी पर विज्ञापन आते ही घर में मचा बवाल

फरहाना भट्ट ने बताया कि शुरुआत में वह चोरी-छिपे मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम करती थीं। परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब उनका एक विज्ञापन टीवी पर प्रसारित हुआ। इसके बाद घर में हंगामा मच गया था। रिश्तेदारों ने सवाल उठाया कि घर की लड़की टीवी पर कैसे दिखाई दे सकती है। कुछ लोगों का कहना था कि इससे परिवार की बदनामी होती है और दूसरी लड़कियों की शादी पर असर पड़ता है।

फरहाना ने कश्मीर में पत्रकारिता छोड़ एक्टिंग को चुना

आपको बता दें कि फरहाना भट्ट बचपन से पत्रकार बनना चाहती थीं। उन्होंने कश्मीर के कई बड़े न्यूज चैनलों और अखबारों में इंटर्नशिप की थी। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें महसूस हुआ कि वह 9 से 5 की नौकरी नहीं कर सकतीं। उन्हें लगा कि एक्टिंग ही ऐसा काम है जिसे वह पूरी जिंदगी कर सकती हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को ही करियर बनाने का फैसला कर लिया था।

'डायरेक्टर ने मिलने के लिए बेडरूम में बुलाया'

फरहाना भट्ट ने बताया कि एक महिला ने उन्हें फिल्म में काम देने की बात कहकर श्रीनगर से मुंबई बुलाया था। उन्हें बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है और रहने का इंतजाम मुंबई के ही एक होटल में किया गया है। हालांकि मुंबई पहुंचने पर उन्हें होटल की जगह एक कथित डायरेक्टर के घर ले जाया गया। देर रात तक उन्हें वहीं बैठाए रखा गया। धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ हो सकती है। हालांकि फरहाना अपने साथ एक दोस्त को लेकर मुंबई गई थीं।

'कॉन्ट्रैक्ट में लिखी थीं संदिग्ध शर्तें'

-फरहाना भट्ट ने बताया- रात में मुझे एक कॉन्ट्रैक्ट पढ़ने के लिए दिया गया था। उसमें लिखा था कि इस फिल्म में काम करने वाले कलाकारों को एक-दो हफ्ते तक डायरेक्टर के फार्महाउस पर ही रहना होगा। वह दूसरी किसी जगह पर नहीं जा सकते। कॉन्ट्रैक्ट पढ़ते ही मुझे समझ आ गया था कि मामला संदिग्ध है। मैंने तुरंत उस महिला को फोन किया, जिसने उन्हें मुंबई बुलाया था और साफ कहा कि वह तुरंत वहां पहुंचे।

-फरहाना ने बताया कि जिस वक्त उन्हें डायरेक्टर के कमरे में बुलाया गया, वो बेहद डर गई थीं। उन्होंने सुरक्षा के लिए पास रखा फूलदान हाथ में पकड़ लिया था। उन्होंने साथ में मौजूद अपनी दोस्त से कहा था कि अगर वह आदमी कोई गलत हरकत करेगा तो मैं उसी फूलदान से उस पर हमला कर दूंगी। बाद में उन्होंने दबाव बनाकर अपने और अपनी दोस्त के लिए वापसी की टिकट का इंतजाम कराया। इसके बाद दोनों सुरक्षित श्रीनगर लौट आई थीं।

'डायरेक्टर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका था'

फरहाना ने बताया कि कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि वह कथित डायरेक्टर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका था। वह प्रोड्यूसर्स से पैसे लेकर भी गायब हो गया था। फरहाना मानती हैं कि अगर उस समय उन्होंने समझदारी नहीं दिखाई होती तो स्थिति और खतरनाक हो सकती थी।

'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगी फरहाना भट्ट

फरहाना भट्ट ने कहा- 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है और डर भी है। ये लाइफटाइम एक्सपीरियंस है क्योंकि असल जिंदगी में ऐसे स्टंट नहीं कर सकते हैं। रोहित शेट्टी जैसे लीजेंड के साथ और पूरी सेफ्टी के बीच ये सब करना बहुत बड़ी बात है। मैं इस शो के जरिए अपनी पर्सनैलिटी का नया हिस्सा एक्सप्लोर करना चाहती हूं। इसमें असली मुकाबला दूसरे कंटेस्टेंट्स से नहीं बल्कि अपने डर से होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+