'जया अक्सर रोती थीं' शादी से पहले अमिताभ बच्चन से क्या परेशान थीं एक्ट्रेस? फरीदा जलाल ने किया खुलासा
Farida Jalal: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने अपने बॉलीवुड करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने तमाम बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। वहीं हाल ही में फरीदा को वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।
हाल ही में बॉलीवुड बबल से हुई बातचीत के दौरान फरीदा जलाल ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ अपना बॉन्ड साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों की शादी होने से पहले वह उनके साथ अक्सर आउटिंग पर जाती थीं। अमिताभ और जया में बाकी कपल्स की तरह अक्सर झगड़े होते रहते थे।

फरीदा खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'मैं पालीहिल में रहती थी और अमित जी जुहू में रहते थे। उनकी शादी होने वाली थी, हुई नहीं थी। दोनों में कोर्टशिप चल रहा था और झगड़े जैसे कपल के होते हैं आपस में वैसे ही होते थे। उस वक्त अमित जी खुद कार चलाते थे। उनके बगल में जया और मैं पीछे बैठती थी। हम सब एकसाथ घूमने जाते थे।'
फरीदा खान ने आगे कहा कि, 'ये दोनों रात में अक्सर कॉफी पीने जाते थे और मुझे भी साथ में जाने के लिए कहते थे। जबकि मेरी रोज जल्दी सोने की आदत थी। लेकिन फिर भी वह अक्सर मुझे बुलाते थे। कई बार दोनों मेरे सामने लड़ते थे और कई बार जया रोती थी, तो अमिताभ अक्सर उन्हें मनाया करते थे।'
फरीदा ने बताया कि वह दोनों अक्सर छोटी-छोटी बात पर लड़ा करते थे लेकिन प्यार भी उतना ही करते थे। जया को जल्दी रुठने की आदत थी। लेकिन दोनों बहुत ही अच्छे इंसान हैं। बता दें कि, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी साल 1973 में हुई थी। दोनों ने पहली बार फिल्म 'गुड्डी' में साथ काम किया था जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। हाल ही में कपल ने अपनी 51वीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की।












Click it and Unblock the Notifications