फराह खान पर टूटा दुखों का पहाड़, मां मेनका ईरानी का निधन, जानें कैसे हुई उनकी मौत

Farah Khan Mother Died: बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है।

फराह खान की मां की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 26 जुलाई 2024 को मुंबई में ही फरहा खान की मां की मौत हो गई है। वह 79 वर्ष की थीं। मेनका ईरानी चाइल्ड आर्टिस्ट डेजी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं। उन्होंने 1963 में आई फिल्म 'बचपन' में बतौर एक्ट्रेस काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान के पिता सलीम खान भी नजर आए थे।

farah khan

मेनका ईरानी ने कामरान से शादी की थी
मेनका ईरानी ने फिल्म निर्माता कामरान से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराह खान की मां मेनका पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। मेनका ईरानी हाल ही में अपनी बेटी फराह खान के व्लॉग में भी नजर आई थीं। जब फराह उनसे मिलने के लिए अपने कुक दिलीप के साथ उनके पास गई थीं।

फराह के वीडियो में दिखाई दी थीं मां
वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह ने अपनी मां के लिए खाना भी पकाया था और मां ने कुर्सी पर बैठकर उन्हें इंस्ट्रक्ट किया था। आपको बता दें कि फराह और साजिद, दोनों को हाल ही में तिशा कुमार के अंतिम संस्कार के समय देखा गया था।

मेनका ईरानी का 79वां जन्मदिन
मौत से दो हफ्ते पहले ही फराह खान ने अपनी मां मेनका ईरानी का 79वां जन्मदिन मनाया था। फराह ने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। फरहान ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं, खासकर मैं। लेकिन अब खुलासा हो गया है कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं। वह अब तक की सबसे मजबूत, सबसे बहादुर इंसान हैं। कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार है। जन्मदिन मुबारक हो मां।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+