बुर्का पहनकर जब राखी सावंत 'मैं हूं ना' का देने पहुंची थी ऑडिशन, फराह खान बोलीं-'जैसे ही हटाया तो अंदर...'
Farah Khan On Rakhi Sawant: कोरियोग्राफ और डायरेक्टर फराह खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म मैं हूं ना की कास्टिंग को लेकर एक मजेदार किस्सा साझा किया। फराह खान ने इस फिल्म के ऑडिशन के लिए राखी सावंत किस हाल में पहुंची थी।
डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के पॉडकास्ट शो में फराह खान ने बताया कि बतौर डायरेक्टर फिल्म मैं हूं ना उनकी पहली फिल्म थी। उन्होंने पहले किसी अन्य एक्ट्रेस को कास्ट किया था। उसकी मां ने डिमांड की थी कि वह शाहरुख खान के साथ एक होटल में ही रुकेंगी। इतना ही नहीं शूटिंग शुरू होने के बाद उसके कई सारे नखरे शुरू हो गए थे।

इसके बाद उस एक्ट्रेस की जगह राखी सावंत को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। ऐसे में राखी बुर्का पहनकर अपना टेस्ट देने पहुंची थी और ये देखकर फराह काफी ज्यादा हैरान थीं। फराह ने कहा, 'राखी बुर्का पहनकर टेस्ट देने पहुंचीं। असिस्टेंट थोड़ा चौंक गया क्योंकि यह तड़कती-भड़कती लड़की की रोल थी। लेकिन जैसे ही उसने बुर्का उतारा तो पूरा कैमरा हिल गया था।'
फराह खान ने आगे कहा कि, 'राखी ने जैसे ही बुर्का उतारा तो उसने नीचे बिकिनी पहनी हुई थी। हालाँकि, हमने उसे तुरंत कास्ट नहीं किया क्योंकि उसके बाल नारंगी थे। लेकिन एक बार जब वह दार्जिलिंग आई, तो हमारी चिंता यह थी कि उसे कैसे छुपाया जाए। मैंने उसे स्वेटर और वो कैप दी, जिसे वो एक्सपोज करना चाहती थी। हालांकि मुझे उसे बाद में कहना पड़ा कि वह जैसी है वैसे भी बहुत प्यारी लग रही है।'
फराह खान ने बातचीत के अंत में बताया कि राखी सावंत के साथ पली बार काम करके अनुभव कैसा था। उन्होंने कहा कि, "उनके साथ काम करना बहुत अच्छा था। उनकी एकमात्र यही रिक्वेस्ट थी कि उन्हें किसी गाने में शाहरुख के बगल में या उनके पीछे खड़ा किया जाए। वह अपने रोल से काफी ज्यादा खुश थी।" बता दें कि फिल्म मैं हूं ना साल 2004 में रिलीज हुई थी और उस वक्त ये सुपरहिट साबित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications