फराह खान के भाई साजिद खान का हुआ भयानक एक्सीडेंट, हुई ऐसी हालत, जानें कैसे हुआ हादसा
Sajid Khan Accident: बॉलीवुड निर्देशक और 'बिग बॉस 16' के एक्स कंटेस्टेंट साजिद खान को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे में साजिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए है जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।
शूटिंग के दौरान साजिद खान के साथ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुर्घटना में साजिद खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है जिसके चलते सर्जरी करानी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब साजिद खान एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थे।

फराह खान ने दिया भाई का हेल्थ अपडेट
सेट पर अचानक हुए इस एक्सीडेंट ने पूरी टीम को सकते में डाल दिया है। चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने साजिद खान को सर्जरी की सलाह दी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में साजिद खान की बहन और मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने हादसे की पुष्टि की है।
साजिद खान की हुई सर्जरी
-फराह खान ने राहत की खबर देते हुए बताया कि उनके भाई साजिद खान की सर्जरी हो चुकी है और वह अब पहले से बेहतर हैं। रिकवरी चल रही है और चिंता की कोई बात नहीं है। परिवार और करीबी दोस्तों ने भी साजिद खान के जल्द ठीक होने की कामना की है।
-आपको बता दें कि पिछले महीने साजिद खान ने अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो काफी चर्चा में रहा। लंबे ब्रेक के बाद वह एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में वापसी की तैयारी कर रहे थे लेकिन इस हादसे ने फिलहाल उनकी योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया है।
साजिद खान पर लग चुके हैं गंभीर आरोप
-साजिद खान का करियर जितना चमकदार रहा है, उतना ही विवादों से भी घिरा रहा है। उन्होंने हाउसफुल 2 और हमशक्ल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है और टीवी इंडस्ट्री में भी बतौर होस्ट और जज अपनी पहचान बनाई है।
-हालांकि साल 2018 में #MeToo मूवमेंट के दौरान कई महिला कलाकारों ने उन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें लंबे समय तक निर्देशन से दूर रहना पड़ा था। उन्होंने बिग बॉस 16 के जरिए वापसी की कोशिश की लेकिन करियर को पहले जैसी रफ्तार नहीं मिल पाई।
फराह खान यूट्यूब से कर रही हैं कमाई
-वहीं दूसरी ओर साजिद खान की बहन और बॉलीवुड की पॉपुलर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान इन दिनों फिल्मों से दूर यूट्यूब की दुनिया में एक्टिव हैं। वह अपने कुक दिलीप के साथ मजेदार व्लॉग्स बनाती नजर आ रही हैं।
-फिलहाल फराह खान खुद स्वीकार कर चुकी हैं कि जितनी कमाई फिल्मों से नहीं हुई है उससे ज्यादा वह यूट्यूब से कमा रही हैं। एक यूट्यूबरके तौर पर लोग फराह खान को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications