जैकलीन फर्नांडीज के सीक्रेट मैसेज से उलझन में फैंस, एक्ट्रेस ने क्यों कही ये बात?

Jacqueline Fernandez cryptic post: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए मशहूर जैकलीन ने कई हिट फिल्में दी हैं। जैकलीन की पर्सलन लाइफ, खासतौर पर सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके कथित रिश्ते की वजह से वे खूब लाइमलाइट में भी रहीं। अब इन सबके बाद एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसने फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल खड़े कर दिये हैं।

दरअसल, शुक्रवार को जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह एक बगीचे में नोटबुक लेकर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में वह लिखती हैं कि मैं काफी हूं, मैं काफी हूं। मेरे लिए। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, मेरा तरीका, मेरी गति, मैं अपने लिए काफी हूं।

Jacqueline Fernandez

अब इसे फैंस एक सीक्रेट मैसेज समझ रहे हैं। जिसने उन्हें उलझन में डाल दिया है।

जैकलीन का नया प्रोजेक्ट?
इस वीडियो ने फैंस के बीच इस बात को लेकर अटकलें लगाई हैं कि क्या ये किसी नए प्रोजेक्ट की ओर इशारा करता है। कुछ लोगों को हैरानी है कि क्या यह कोई कविता है या किसी अपकमिंग सॉन्ग के बोल। दूसरों को लगता है कि यह अभिनेत्री के किसी प्रोजेक्ट का इशारा हो सकता है। फिलहाल इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि आखिर जैकलीन इस पोस्ट के जरिये मैसेज क्या देना चाहती हैं।

इस सीक्रेट को और बढ़ाते हुए, जैकलीन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टॉर्म राइडर नाम से एक ब्रॉडकास्ट चैनल लॉन्च किया है। इस कदम ने उनकी फ्यूचर की प्लानिंग के बारे में अटकलों को और हवा दे दी है। फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इन सीक्रेट मैसेज का क्या मतलब है।

जैकलीन फर्नांडीज सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी प्रेजेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वे अक्सर अपने फैंस के साथ अलग-अलग पोस्ट और अपडेट के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। उनका फैशन सेंस और डांस स्किल्स भी फॉलोअर्स के बीच उनकी पॉपुलैरिटी में योगदान देते हैं।

हाल ही में आए इस वीडियो ने जाहिर तौर से उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, जो इसके गहरे अर्थ को समझने के लिए एक्साइटेड हैं। ये किसी नए प्रोजेक्ट से संबंधित है या सिर्फ एक पर्सनल विचार हैं, ये देखना अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+