अचानक से शिल्पा शेट्टी की कार में घुसने लगा अनजान शख्स, एक्ट्रेस बोलीं- भाई क्या कर रहे

मुंबई, 17 अप्रैल। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। ऑफ कैमरा भी वह अपने फैंस और पैपाराजी के साथ काफी अच्छा बर्ताव करती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वह पैपाराजी से फोटो क्लिक कराने के दौरान उनसे बात भी करती हैं। लेकिन इस बीच उनके साथ चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल शिल्पा शेट्टी की कार में उनके एक फैन ने घुसने की कोशिश की जिसके बाद शिल्पा शेट्टी फैन की इस हरकत को देखकर चौंक गईं।

बर्थडे पार्टी के दौरान हुई घटना

बर्थडे पार्टी के दौरान हुई घटना

दरअसल शिल्पा शेट्टी टीवी एक्टर गौतम खन्ना और स्मृति खन्ना की बेटी अन्याका के जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं, इसी दौरान जब वह कार से बाहर आईं तो उनके एक फैन ने कार के भीतर घुसने की कोशिश की। जुहू में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी शमिशा के साथ जब बाहर आने के बाद अपनी कार में बैठती हैं तभी एक फैन उनकी कार में घुसने की कोशिश करता है।

सकते में आईं शिल्पा, बोलीं क्या कर रहे हो भाई

सकते में आईं शिल्पा, बोलीं क्या कर रहे हो भाई

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि फैन कार में घुसने की कोशिश करता है, तभी शमिता उसे रोकते हुए कहती हैं कि क्या कर रहे हो भाई। हालांकि कुछ देर के लिए शिल्पा शेट्टी चौंक जाती हैं लेकिन कुछ भी अप्रिय नहीं होता है और वह सबको टाटा कहते हुए चली जाती हैं। इससे पहले पार्टी के दौरान शिल्पा ने बेटी के साथ जमकर मस्ती की और खूब तस्वीरें क्लिक कराई।

बर्थडे पर हुई जमकर मस्ती

बर्थडे पर हुई जमकर मस्ती

स्मृति खन्ना ने बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमे वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बेटी अन्याका के दूसरे जन्मदिन पर उन्होंने जमकर मस्ती की। बच्चों ने भी इस पार्टी में खूब मस्ती की और जमकर फोटो क्लिक कराई। सोशल मीडिया पर स्मृति ने बर्थडे पार्टी की काफी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

शेयर करती रहती हैं बेटी का वीडियो

शेयर करती रहती हैं बेटी का वीडियो

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 23 मार्च को अपनी बेटी शमिशा का काफी काफी क्यूट वीडियो शेयर किया था। जिसमे शिल्पा अपनी बेटी के साथ विमान में बैठी नजर आ रही हैं। शिल्पा बेटी शमिशा से बात कर रही हैं, जब शिल्पा बेटी से पूछती हैं कि पता है हम कहां जा रहे हैं तो शमिशा कहती है, एरोप्लेन..एरोप्लेन। शिल्पा अक्सर अपनी बेटी का वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+