SHOCKING! फोटो क्लिक करवा रहा था एक्टर, अचानक फैन ने गुस्से में दे मारी बोतल और फिर...
फिल्म इंडस्ट्री के उभरते कलाकार आकाश चौधरी को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान आकाश फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रहे थे। लेकिन अचानक एक फैन ने उनपर हमला बोल दिया। आकाश इस दौरान काफी गुस्से में नजर आए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश चौधरी फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं। इस बीच एक फैन उनपर बोतल फेंकने के लिए अपना हाथ उठाता है। लेकिन आकाश की उस पर नजर पड़ जाती है तो एक्टर बोल पड़तेहैं कि क्या कर रहा है भाई? इसके बाद उनके साथ खड़े लोग उस लड़के को हटाने की कोशिश करते हैं। लेकिन मामला सिर्फ यहीं पर नहीं थमता।

इसके बाद एक्टर थोड़ा आगे जाते हैं और फैन उनपर पीछे से बोतल दे मारता है। आकाश एकदम से मुड़ते हैं और काफी हैरान और परेशान हो जाते हैं। इसी के साथ वीडियो भी खत्म हो जाता है। ये घटना मुंबई में उस वक्त घटी जब आकाश अपनी कार से बाहर निकलकर फैंस के साथ फोटोज खिंचवा रहे थे।
मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने ये पूरा वीडियो शेयर किया है, जिसमें आकाश पर फैंस द्वारा पानी की बोतलों से हमला करते देखा जा सकता है। ये सब तब शुरू हुआ जब अभिनेता अपनी कार से बाहर निकले और स्टार के साथ सेल्फी लेने का इंतजार कर रहे फैंस के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि एक बार आकाश ने इनकार कर दिया था लेकिन एक असंतुष्ट फैन ने उन पर बोतल फेंक दी।












Click it and Unblock the Notifications