फैन ने सोनू सूद के लिए अपने खून से बनाई पेंटिंग, एक्टर ने कहा- बर्बाद नहीं, रक्तदान करो

एक फैन हाल ही में सोनू सूद से मिलने आया और उनके लिए ऐसा गिफ्ट लेकर आया जिसे देख सोनू भी हैरान रह गए।

मुंबई, 10 सितंबरः बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले सोनू सूद न केवल एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि आज के समय में वह लोगों के लिए भगवान भी हैं। सोनू सूद ने अपनी अच्छी एक्टिंग के साथ साथ अपने मदद का हाथ बढ़ाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। फिल्म देखकर तो कोई थोड़ी देर के लिए किसी एक्टर-एक्ट्रेस का दीवाना हो सकता है लेकिन अगर आप किसी की जिंदगी बदल दें तो वह जीवन भर के लिए आपका मुरीद हो जाता है। कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन के समय अचानक से बॉलीवुड का एक चेहरा लोगों के सामने आयाा और सबके दिलों पर छा गया। सोनू की दरियादिली की वजह से फैंस उन्हें अब और भी ज्यादा प्यार करने लगे हैं। हाल ही में एक फैन उनसे मिलने आया और उनके लिए ऐसा गिफ्ट लेकर आया जिसे देख सोनू भी हैरान रह गए।

फैन ने सोनू के लिए बनाई खून से पेंटिंग

फैन ने सोनू के लिए बनाई खून से पेंटिंग

दरअसल सोनू सूद का वह फैन उनके लिए एक पेंटिंग बनाकर लाया था लेकिन वह पेंटिंग बिल्कुल भी आम नहीं थी। उस फैन ने पेंटिंग को अपने खून से बनाया था। इसके साथ ही जब वह सोनू से मिला तो उसने कहा कि वह सोनू के लिए अपनी जान भी दे सकता है। हालांकि सोनू सूद ने अपने उस फैन से कहा कि खून बहुत ही बहुमूल्य चीज है। इसे वेस्ट न करें बल्कि किसी को डोनेट कर दें ताकि किसी जरूरतमंद की जान बच सके।

सोनू ने कहा- खून को वेस्ट नहीं, डोनेट करो

सोनू ने उस शख्स और बाकी फैंस को भी ये मैसेज दिया कि खून से पेंटिंग बनाने की बजाय वह खून डोनेट करें। सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो को रीट्वीट किया है जिसमें वह उस खास फैन से मिल रहे हैं। सोनू वीडियो में कहते हैं कि यह एक टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। भाई साहब ने मेरी पेंटिंग बनाई है। तभी फैन बीच में बोलता है- सर ये मेरे खून से बनी है। तभी सोनू कहते हैं कि यही आपने गलत किया कि आपने इसे खून से बनाया।

सोनू ने लोगों को दिया ये मैसेज

वीडियो में फैन आगे कहता है- मैं आपके लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दूंगा। इसके बाद सोनू कहते हैं- मैं समझ सकता हूं आपकी फीलिंग्स, लेकिन खून से ही क्यों। इससे अच्छा आप खून को डोनेट करें। सोनू फिर वीडियो के एंड में सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस आर्टिस्ट को सपोर्ट करें और उनकी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं। सोनू ने फिर वीडियो शेयर कर सभी से रिक्वेस्ट की कि खून डोनेट करें मेरे भाई, ऐसे बर्बाद न करें मेरी पेंटिंग बनाकर।

घर के बाहर लगती है जरूरतमंदों की लाइन

घर के बाहर लगती है जरूरतमंदों की लाइन

आपको बता दें कि सोनू सूद के घर के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लगती हैं लेकिन उनकी झलक पाने के लिए नहीं बल्कि मदद की गुहार लगाने के लिए। वहीं सोनू भी लोगों की मदद कर रहे होते हैं। सोनू सूद के घर के बाहर लाइनों में लगे लोगों में से कोई रोजगार छिनने का दर्द बयां करता है तो कोई गंभीर इलाज के लिए रुपए की कमी बताता है। कोई पढ़ाई के लिए मोबाइल तो कोई रोजगार के लिए सिलाई मशीन मांगता है। देश भर में सोनू सूद से जिस किसी ने भी मदद मांगी, उसकी हर मुमकिन मदद करने के लिए सोनू हमेशा तैयार रहे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सोनू सूद

इन फिल्मों में नजर आएंगे सोनू सूद

जानकारी के अनुसार सोनू सूद को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था। अब सोनू सूद जल्द ही तमिल फिल्म 'तमिलारासन' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म 'फतेह' में बतौर लीड एक्टर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिनंदन गुप्ता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+