Video: सलमान खान की Y+ सिक्योरिटी को तोड़कर फैन ने की ऐसी हरकत, बॉडीगार्ड ने मारा धक्का तो हो गया ये सब
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय अपनी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म भले ही शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी जवान को कमाई के मामले में पछाड़ न पाई हो लकिन ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान तगड़ी सिक्योरिटी के बीच मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। तभी एक फैन फूलों का गुलदस्ता लेकर उनके पास जाने की कोशिश करता है और बॉडीगार्ड्स उसे साइड में धक्का मार देते हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
सलमान खान की टाइट सिक्योरिटी
आपको बता दें कि सलमान खान 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे थे और गत 22 नवंबर 2023 को वहां से मुंबई लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान को टाइट सिक्यॉरिटी के बीच देखा गया। एक्टर के साथ उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा के अलावा दूसरे आर्म्ड बॉडीगार्ड्स की टीम और Y+ सिक्योरिटी की टीम भी नजर आई थी।

सलमान के बॉडीगार्ड्स ने फैन को धक्का मारा
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्यॉरिटी टीम सबको साइड करते हुए सलमान को सुरक्षित लेकर चल रही थी। इसी बीच एक फैन फूलों का गुलदस्ता लेकर सलमान के पास जाने की कोशिश करने लगा। जैसे ही वह फैन अपने चहीते एक्टर के नजदीक आया तो बॉडीगार्ड्स ने उसे तेजी से धक्का मारकर तुरंत हटा दिया। ये वीडियो एक पैपराजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं। लोगों को सलमान खान के बॉडीगार्ड्स की ये हरकत बिल्कुल अच्छी नहीं लगी है।
सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी
आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने जब से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है, तबसे उनकी सिक्योरिटी काफी बढ़ादी गई है। सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है। इस समय सलमान खान हर जगह पर तगड़ी सुरक्षा के साथ ही जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications