शाहरुख खान से फैन ने मांगा OTP, मुंबई पुलिस ने दिया ऐसा जवाब कि छूटे सबके पसीने और फिर......

Shah Rukh Khan And Mumbai Police: फैन ने ट्विटर पर शाहरुख खान से मांगा ओटीपी तो बदले में मुंबई पुलिस ने इंटरनेट पर लिख दी ये बात। लोग अब इस जवाब का मजा ले रहे हैं।

shah rukh khan

Shah Rukh Khan And Mumbai Police: इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और उनकी अपकमिंग फिल्म ''पठान सुर्खियों में छाई हुई है। हर तरफ सिर्फ शाहरुख खान और फिल्म 'पठान' के ही चर्चे हो रहे हैं। खबर है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन्स पर अपनी कैंची चला दी है और उसके बाद जाकर ही इस फिल्म को रिलीज करने की अनुमति मिली है। आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने फैंस के सवालों के जवाब देने में बिजी नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ट्विटर पर फैंस के साथ बहुत ज्यादा इंटरैक्ट करते हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। शाहरुख खान ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस बीच शाहरुख खान ने एक फैन के सवाल का जवाब दिया तो मुंबई पुलिस भी बीच में कूद पड़ी और मजेदार अंदाज में खुद भी कुछ कहा, जिसे देखने के बाद लोग भी इसका जमकर मजा ले रहे हैं।

शाहरुख खान से ओटीपी पूछने का नतीजा

शाहरुख खान से ओटीपी पूछने का नतीजा

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपने कई फैंस को #AskSRK सेक्शन में पूछे गए सवालें का मस्तीभरे अंदाज में जवाब दिया। शाहरुख खान ने खुद कहा था कि वह सिर्फ मजेदार जवाब देंगे क्योंकि वह इस नए साल की शुरुआत गंभीर नोट पर नहीं करना चाहते थे। उन्होंने फिल्म 'पठान' का प्रचार करते हुए फैंस को अपने मजाकिया अंदाज की एक झलक दिखाई और सवालों के जवाब भी दिए। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख खान से एक ओटीपी शेयर करने के लिए कहा।

शाहरुख के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने लिए मजे

शाहरुख के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने लिए मजे

इस पर शाहरुख खान ने एक ट्वीट के जरिए इस फैन को जवाब दिया- बेटा मैं इतना मशहूर हूं मुझे ओटीपी नहीं आते... जब मैं ऑर्डर करता हूं तो वेंडर मुझे सामान अपने आप भेज देते हैं... तुम अपना देख लो। मुंबई पुलिस ने तब फैन की मदद करने का फैसला किया और जवाब में ओटीपी की पेशकश करते हुए कहा- शाहरख खान का ओटीपी है- '100'।

लोगों को पसंद आया मुंबई पुलिस का जवाब

लोगों को पसंद आया मुंबई पुलिस का जवाब

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस का ट्विटर हैंडल अपने मजेदार और चुटकीले जवाबों के लिए जाना जाता है। साथ ही मुंबई पुलिस फिल्मी गपशप के जरिए जागरूकता बढ़ाने के लिए भी मशहूर है। वहीं एसआरके फैंस ने मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर लाइक बटन दबाया है। लोग मुंबई पुलिस के जवाब को खूब पसंद कर रहे हैं।

साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता

साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता

इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में भी मदद की है और कहा है कि किसी के साथ ऑनलाइन लेनदेन के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) शेयर करने के नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। किसी को अपना ओटीपी न बताएं। ओटीपी को सही जगह पर शेयर करने से पहले भी 10 बार सोच-परख कर लें।

25 जनवरी को रिलीज होगी 'पठान'

25 जनवरी को रिलीज होगी 'पठान'

आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से लंबे समय बाद बतौर हीरो बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म का टीजर और पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज होते ही ये विवादों में घिर गई थी। फिलहाल सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में कुछ फेरबदल किया है और कुछ सीन्स पर कैंची भी चली है। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

Recommended Video

    Pathaan फिल्म के ' Besharam Rang' गाने में 3 बदलाव, डायलॉग्स में बदले गए कई शब्द | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+