Kazan Khan No More: नहीं रहे साउथ के फेमस खलनायक Kazan Khan, हार्ट अटैक की वजह से हुई मौत

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर कजान खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक्टर के मौत की खबर से फिल्मी जगत में शोक की लहर है।

Actor Kazan Khan Dies: सिनेमा जगत से लगातार बुरी खबर सामने आ रही हैं। पिछले दिनों महाभारत के शकुनि मामा गुफी पेंटल और मंगल ढिल्लो जैसे बड़े कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब मलयालम और तमिल फिल्मों में विलेन के रोल से मशहूर हुए कजान खान का निधन हो गया।

नहीं रहे कजान खान
जानकारी के मुताबिक, कजान खान ने 12 जून 2023 को अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें बीते दिन अचानक दिल का दौरा पड़ा था जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। प्रोडक्शन कंट्रोलर और प्रोड्यूसर एनएम बदूशा ने कजान खान के निधन की पुष्टि सोशल मीडिया पर की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिलहाल पूरी इंडस्ट्री में कजान खान की मौत से शोक की लहर है।

Kazan Khan

कजान खान का करियर
एक्टर के करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म "सेंथमीज़ पाट्टू से हुई थी। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी। जिसमें वेलुचामी,मुस्तफा,सेतुपति आईपीएस,एन आसई मचान,उल्लाथाई अल्लिथा,कट्टुमराक्करन,मपिल्लई गाउंडर जैसी शामिल हैं। लेकिन उनको असली पहचान फिल्म द किंग से मिली जिसमें कजान खान ने खलनायक का किरदार निभाया था। इस फिल्म से उनको विलेन के रोल में पसंद किया जाने लगा।

50 से ज्यादा की फिल्में
कजान खान पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर थे। उन्हें आखिरी बार फिल्म "लैला ओ लैला" में देखा गया था जो कि साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमाला पॉल ने मुख्य किरदार निभाया था। इसके बाद कजान खान ने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था। बता दें कि कजान अपने पूरे करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+