बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने बेहद कम उम्र में दुनिया को कहा था अलविदा, जानें क्या थी वजह
बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी रहीं हैं, जो अपने करियर में शानदार तरीके से आगे बढ़ रहीं थीं लेकिन उन्होंने बेहद कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।
मुंबई,

प्रत्युषा बनर्जी
सीरियल आनंदी से दर्शकों के बीच पॉपुलर हुई प्रत्युषा बनर्जी कई टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। प्रत्युषा को बिग बॉस 7 में भी देखा गया था। एक्ट्रेस अपने करियर की बुलंदियों को छू ही रही थीं कि अचानक खबर आई कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने सिर्फ 25 साल की उम्र में ही अपने कमरे के पंखे से लटककर जान दे दी थी। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस और उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज के बीच कुछ सही नहीं चल रहा था, जिस वजह से वे काफी समय से परेशान थीं। हालांकि, एक्ट्रेस की मौत के बाद पुलिस ने उनके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया था।

जिया खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में हाउसफुल और गजनी जैसी कई शानदार फिल्में की थीं। महज 25 साल की उम्र में जिया ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। दरअसल जिया ने भी आत्महत्या की थी। मरने से पहले जिया ने एक सुसाइड लेटर छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को आत्महत्या की वजह बताया था। इसके बाद सूरज पंचोली को हिरासत में लिया गया था लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें जमानत भी मिल गई थी।

दिव्या भारती
बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस दिव्या भारती की तुलना श्रीदेवी से की जाती थी। साल 1993 में दिव्या भारती की मौत अपने अपार्टमेंट से कूदने की वजह से हुई थी । दिव्या मात्र 19 साल की थीं। एक्ट्रेस की मौत आज तक महज एक गुत्थी बनकर रह गई है। दिव्या ने कम उम्र में ही बेहद शानदार फिल्में की थीं।

सौंदर्या
एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सूर्यवंशम में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। लेकिन सौंदर्या ने 18 साल की बेहद कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। दरअसल एक्ट्रेस फिल्मों में काम करने के अलावा राजनीति में भी सक्रिय थीं। एक चुनाव प्रचार के दौरान वह करीमनगर जा रही थीं कि तभी रास्ते में उनका हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में उनकी और उनके भाई की मौत हो गई थी। बताया जता है कि सौंदर्या उस वक्त प्रेग्नेंट भी थीं।












Click it and Unblock the Notifications