इस फेमस एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में हुआ मिसकैरेज, 22 साल बड़े शख्स से की शादी और फिर जो हुआ
Saira Banu: फिल्मी दुनिया में कई एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं, जिनकी लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। प्यार, उम्र का फासला, विवाद और फिर जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द, ऐसी ही एक कहानी है 60 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो की। आपको बता दें कि सायरा बानो की जिंदगी ने उन्हें शोहरत के साथ-साथ गहरे जख्म भी दिए।
22 साल बड़े दिलीप कुमार से सायरा बानों ने की थी शादी
बॉलीवुड की इस हसीन हीरोइन ने महज 22 साल की उम्र में अपने से दोगुनी उम्र के सुपरस्टार से शादी कर पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि सायरा बानो हैं, जिन्होंने सिनेमा के महानायक दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को अपना जीवनसाथी चुना था।

उम्र के फासले को लेकर लोगों ने उठाए थे ऐसे सवाल
-सायरा बानों और दिलीप कुमार की जोड़ी उस दौर में इसलिए भी चर्चा में रही थी क्योंकि दोनों के बीच 22 साल का उम्र का अंतर था। जहां सायरा बानो 22 साल की यंग और खूबसूरत हीरोइन थीं, वहीं दिलीप कुमार उस समय 44 साल के सुपरस्टार थे।
-सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी साल 1966 में हुई थी। उम्र के फासले को लेकर भले ही लोगों ने सवाल उठाए थे लेकिन दोनों ने कभी इस अंतर को अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने दिया। अच्छे और बुरे, हर दौर में दिलीप कुमार अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ मजबूती से खड़े रहे थे।
-जब सायरा बानो को शोहरत मिलने लगी तो उनका नाम कई लोगों से जोड़ा गया था और वह विवादों में भी घिर गई थीं लेकिन दिलीप कुमार ने हमेशा उन पर भरोसा बनाए रखा।
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में सायरा बानो का हो गया था मिसकैरेज
-सायरा बानो और दिलीप कुमार की जिंदगी में सबसे मुश्किल दौर तब आया था, जब साल 1972 में एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई थीं। सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन 8वें महीने में हाई ब्लड प्रेशर के कारण उनका मिसकैरेज हो गया था।
-इस हादसे ने सायरा बानो को अंदर से तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने यहां तक कह दिया था कि अब वह कभी मां नहीं बन पाएंगी। ये खबर उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं थी।
-अपने बच्चे को खोने के दर्द पर सायरा बानो ने कहा था- मां न बन पाने का मुझे कोई अफसोस नहीं है क्योंकि दिलीप कुमार खुद दिल से एक बच्चे हैं। हमारी शादी और एक-दूसरे का साथ मेरे लिए सबसे अहम है। ये बयान उनके और दिलीप कुमार के रिश्ते की गहराई को साफ दिखाता है।
दिलीप कुमार के जाने के बाद अकेली रह गईं सायरा बानो
लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई 2021 को हिंदी सिनेमा के महानायक दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके जाने के बाद सायरा बानो की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। आज वह अकेले ही अपनी जिंदगी बिता रही हैं लेकिन दिलीप कुमार की यादें और उनका प्यार आज भी उनकी जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा है।












Click it and Unblock the Notifications