प्रेग्नेंट स्वरा भास्कर को फहाद अहमद ने दिया सरप्राइज, हुई बेबी शॉवर पार्टी, एक्ट्रेस ने पति को लिखा ऐसा नोट

Swara Bhasker Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस दिनों अपने पति फहाद अहमद के साथ मिलकर अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था जिसे देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था। दरअसल इस मैटरनिटी फोटोशूट के लिए स्वरा भास्कर ने भगवा रंग को चुना था। फोटोशूट की तस्वीरों को देख गुस्साए कई लोगों ने स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद की जमकर आलोचना की थी। इसी बीच स्वरा भास्कर अपना बेबी शावर सेरेमनी इन्जॉय करती नजर आई हैं।

स्वरा भास्कर को पति ने दिया सरप्राइज
आपको बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद काफी खुश हैं। वहीं स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सरप्राइज गोद भराई सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में वह अपने घर में पति के साथ एंट्री करते हुए नजर आ रही हैं और घर के अंदर घुसते ही उन्हं सरप्राइज मिलता है।

swara bhasker

स्वरा भास्कर की बेबी शावर सेरेमनी
वहीं सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में स्वरा भास्कर और फहाद अहमद को हीलियम बैलून्स पकड़े हुए पोज देते हुए देखा जा सकता है। इन गुब्बारों पर पापा और मम्मी लिखा हुआ था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा भास्करने बताया है कि पिछले हफ्ते उनके पति पहाद अहमद और उनके दोस्तों ने मिलकर एक सरप्राइज बेबी शावर सेरेमनी का आयोजन किया था।

स्वरा भास्कर ने शेयर कीं सेरेमनी की तस्वीरें
स्वरा भास्कर ने इन तस्वीरों के शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मुझे सरप्राइज पसंद है। पिछले हफ्ते, मेरे सबसे पुराने दोस्तों में से एक समर नारायण और मेरे पति फहाद ने मुझे बेबी शावर के रूप में सबसे प्यारा सरप्राइज दिया था, जिसकी मुझे बिल्कुल भनक नहीं थी। उन्होंने प्लानिंग की और उसे एग्जीक्यूट कर दिया।

स्वरा भास्कर सरप्राइज से हुईं खुश
स्वरा भास्कर ने अपने नोट में लिखा है कि उन्हें फंक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में वह घर के कपड़ों में ही पार्टी में पहुंच गई थीं। एक्ट्रेस ने नोट में लिखा है- मैं इस बेबी शावर से अनजान थी। ऐसे में मैं पजामा पहनकर ही आ गई थी। मैंने कौशिक मित्रा और प्रियत्ना बसु को बाहर आते हुए नहीं देखा था। मैं कंफ्यूज थी लेकिन बहुत बहुत थैंक्यू दोस्तों। समर और लक्षिता इस प्यारी प्लानिंग के बारे में इतना सोचने के लिए और इसे एग्जीक्यूट करने के लिए शुक्रिया।

स्वरा भास्कर ने पति फहाद को ऐसे कहा थैंक्यू
स्वरा भास्कर ने आगे लिखा- वहीं बेबी शावर की इस प्लानिंग को सीक्रेट रखने के लिए पति फहाद अहमद को भी दिल से शुक्रिया। यह बेबी बहुत लकी है कि वह इतने प्यारे और अमेजिंग मासिस और मामस और नाना और नानी से घिरा हुआ है। आप सभी को बहुत बहुत थैंक्यू। लक्षिता और समर, आप लोग हर बार खुद से आगे निकल जाते हैं। बहुत ब्लेस महसूस करती हूं। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने गत 6 जून 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में लोगों को बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+