Exclusive Interview: बॉलीवुड इंडस्ट्री में किस तरह होता है काम, कैसे पा सकते हैं मुकाम, क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Exclusive Interview: मूवीज़ देखने के बाद लोग उसपर अच्छी बुरी प्रतिक्रियाएं देते हैं। ख़ूबी और ख़ामी बताते हैं, लेकिन फिल्म का निर्माण कैसे होता है। डायरेक्यर, प्रोड्यूसर और एक्टर समेत सभी कास्ट को साथ लेकर काम करने में क्या-क्या परेशानी आती है। फिल्म बनाने क्या-क्या चुनौतियां हैं, यह बाते बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में किस तरह काम होता है, युवाओं को इस इंडस्ट्री में कैरियर बनाने के लिए क्या करना चाहिए।
वन इंडिया हिंदी से बॉलीवुड जगत की दिग्गज हस्तियों ने बातचीत की, उन्होंने बताया कि किस तरह इंडस्ट्री में काम होता है, क्या-क्या चुनौतियां रहती हैं। युवाओं का इस इंडस्ट्री में भविष्य कैसा है। बॉलीवुड अभिनेता गौरव कुमार ने कहा कि उन्हें बचपन से ही फिल्मी दुनिया में जाने का शौक था।

अभिनेता गौरव कुमार ने कहा कि एक इंसान सिर्फ एक ही काम कर सकता है, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी वगैरह-वगैरह सब लोग सिर्फ एक ही किरदार में नज़र आ सकते हैं। वहीं अभिनेता हर किरदार में नज़र आ जाते हैं। इसलिए इस इंडस्ट्री में क़दम रखा और चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
Recommended Video
युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अभिनेता क्यों बनना चाहते हैं, पहले इस बारे में सोचना चाहिए। ऐसा तो नहीं है कि किसी ने बोल दिया कि तुम तो हीरो लगते हो, फ़िल्म में चले जाओ। कई युवाओं को हमने देखा है, जिनसे सवाल करें कि इस इंडस्ट्री में क्यों आना है, तो वह जवाब नहीं दे पाते हैं।
युवाओं को चाहिए कि पहले वह अपने लक्ष्य को निर्धारित करें, इसके बाद ही वह किसी भी इंडस्ट्री में क़दम रखें। सबसे ज़रूरी चीज़ है कि आपके अंदर वह कॉन्फिडेंस होना चाहिए आप कर सकते हैं। भीड़ के सामने हुनर का परचम लहरा सकते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ आपके हुनर की वजह से ही आप कामयाब हो सकते हैं। जुगाड़ से एक दो प्रोजेक्ट में जगह मिल भी जाए, लेकिन दर्शकों को किरदार पसंद नहीं आया तो आप इंडस्ट्री में फ्लॉप हो जाएंगे। आपके अंदर जुनून और ज़ज़्बा है तो कामयाबी ज़रूर मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications