'गोविंदा के 10 अफेयर भी हो जाएं तब भी', डायरेक्टर पहलाज निहलानी के बयान ने मचाई सनसनी
अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की ख़बरें इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स हैं कि सुनीता ने तलाक के लिए कोर्ट में ऑफिशियली अर्जी दे दी है। तारीखों पर गोविंदा गायब रह रहे हैं। सुनीता ने गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन सबके के बीच, फिल्ममेकर पहलाज निहलानी का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा का विषय बन गय है।
'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में पहलाज कहा था, "सुनीता और गोविंदा के अमर प्रेम के बीच कोई नहीं आ सकता। सुनीता अपनी बात रखती हैं और गोविंदा कभी नहीं भटकते। अगर गोविंदा के 10 अफेयर भी हों, तो भी उनकी शादी बची रहेगी।"

वहीं, अलग रहने की बात पर सुनीता आहूजा ने हिंदी रश से पुष्टि की थी कि उन्होंने बताया, हम पिछले 12 सालों से अलग-अलग रहते हैं, क्योंकि जब उन्हें राजनीति में शामिल होना था, तब हमारी बेटी जवान हो रही थी। तब घर में पार्टी के कार्यकर्ता घर पर आते थे। ऐसे में घर में जवान बेटी थी और हम शॉर्ट्स पहनकर घूमते, यह ठीक नहीं लगता था। इसलिए हमने घर के सामने ही एक ऑफिस ले लिया था। मुझे और गोविंदा को इस दुनिया में कोई अलग नहीं कर सकता। ऐसा कोई माई का लाल नहीं है, जो हमें अलग कर दे।
बता दें, हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने कथित तौर पर हिंदू विवाह अधिनियम के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का हवाला दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा को अदालत ने तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। हालांकि सुनीता व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में शामिल हुई थीं। लगभग हर सुनवाई में अभिनेता ज्यादातर अनुपस्थित रहे थे। कथित तौर पर उन्होंने कोर्ट द्वारा अनिवार्य परामर्श सत्रों में भी भाग नहीं लिया था। लेकिन ये तलाक हो क्यों रहा है? किसी गलती और कौन सी वो वजह है, जिससे बात तलाक तक पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications