Eternal Love: पहली बार सिंगल म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे 'असुर' फेम शारिब ,इस एक्ट्रेस संग लगाड़ेंगे इश्क
Eternal Love Teaser: फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके जाने-माने अभिनेता, राइटर, निर्माता और निर्देशक शारिब हाशमी इन दिनों अपने नए अवतार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल वो पहली बार सोलो म्यूजिक वीडियो में अपनी अदायगी दिखाते नजर आने वाले हैं।

आपको बता दें कि शारिब हाशमी लेबल मेलोडीजोन के बैनर तले बने 'Eternal love' म्यूजिक एलबम में दिखाई पड़ने वाले हैं। हाल ही में गाने का टीजर रिलीज हुआ है, जिसने आते ही फैंस को क्रेजी कर दिया है।
शारिब के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस नैंसी ठक्कर दिखेंगी
इस म्यूजिकल प्रेमगीत में शारिब के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस नैंसी ठक्कर भी नजर आ रही हैं, जो कि हाशमी के साथ जबरदस्त लग रही हैं। इस वीडियो एलबम को निर्देशित किया है स्वप्निल राज ने और इस एलबम के निर्माता हैं सुबुर खान । तो वहीं इस एलबम को सुरों से सजाया है सिंगर प्रकाश प्रभाकर ने, जबकि इसके गीतकार हैं शाहीन कुरेशी और रंजीत मशियाना।
'ये गाना ये मेरे दिल में उतर गया था'
अपने वीडियो एलबम के लिए जबरदस्त उत्साहित शारिब हाशमी ने कहा कि 'जब पहली बार सुबुर खान ने मुझे ये गाना सुनाया था, तभी ये मेरे दिल में उतर गया था या यूं कह लीजिए कि मुझे इस गीत से पहली बार ही प्यार हो गया था इसलिए इसे 'ना' कहने का तो सवाल ही नहीं था।'
इंटेस लवस्टोरी पर काम करना चाहता था...
'मैं शुरू से ही एक इंटेस लवस्टोरी का पार्ट बनना चाहता था और मैं खुश हूं कि मेरी ये इच्छा 'Eternal love' से पूरी हो रही है, मुझे पूरी उम्मीद है कि लोगों को ये गीत बहुत ज्यादा पसंद आएगा।'
'द फैमिली मैन' और 'असुर' से किया कमाल
मालूम हो कि सिने दर्शकों को शारिब ने अपने-अपने अलग किरदारों से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने 'जब तक है जान' (2012), बदमाशियां (2015), फुल्लू फुल्लू (2017), वोदका डायरीज (2018), बत्ती गुल मीटर चालू (2018), नक्काश (2019), उजड़ा चमन (2019), दरबान (2020) और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों में प्रभावशाली काम किया है तो वहीं अमेज़ॅन प्राइम के दर्शक उन्हें मशहूर सीरीज 'द फैमिली मैन' और 'असुर' से पहचानते हैं। शारिब बहुत ही जल्द 36 days सीरीज और जॉन अब्राहम की फ़िल्म 'डिप्लोमैट' में दिखाई देने वाले हैं।
यहां देखें गाने का टीजर












Click it and Unblock the Notifications