Bigg Boss 18 Finale: फिनाले में बिग बॉस ने किया डबल एविक्शन, ट्रॉफी की रेस से बाहर हुईं ईशा और चुम दरांग!
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फिनाले में महज कुछ वक्त ही बचा हुआ है। रात 9 बजे फिनाले शुरू हो जाएगा। इसे आप टीवी और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। फिनाले में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), करण वीर मेहरा (Karanveer Mehra), अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग हैं। लेकिन अब इससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।
रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस की ट्रॉफी की रेस से अब ईशा सिंह और चुम दरांग बाहर हो गए हैं। दोनों को टॉप 5 में आने के बाद बाहर किया गया है। अब इस रेस में करण, विवियन, रजत और अविनाश बचे हुए हैं। अब मुकाबला इनके बीच चल रहा है।

एक प्रोमो भी आया है, जिसमें सलमान खान एक्टर वीर पहाड़िया को टास्क देते हैं। कहते हैं कि आप अपने साथ किसे बाहर लाना चाहेंगे। ऐसे में वो ईशा को अपने साथ लेकर बाहर आते हैं। बता दें, सबसे कम वोट के कारण पहले ईशा और फिर चुम को फिनाले की रेस से बाहर कर दिया गया।अक्षय और वीर अपनी नई फिल्म स्काई फोर्स को प्रमोट करने वाले हैं। उनकी फिल्म इस महीने 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इनके अलावा आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर के भी आन की खबरें हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आमिर अपने बेटे की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म लवयापा के प्रमोशन के लिए आएंगे। हालांकि इनकी फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। बिग बॉस के सेट से आमिर, जुनैद और खुशी की फोटो भी बाहर आई है। इस बार कुछ एक्स कंटेंस्टेंट्स को भी बुलाया गया है। ख़ैर फिनाले के कुछ प्रोमो भी मेकर्स ने जारी किए हैं। इसमें रजत और चाहत का डांस वीडियो भी है। दोनों नोक झोक करते हुए डांस कर रहे हैं। वहीं, घर में दो ग्रुप्स करण और विवियन के बीच फेस ऑफ भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications