'मेरे अभी 3 बच्चे होते' ईशा गुप्ता ने 2017 में करवा लिए थे एग्स फ्रीज, बॉयफ्रेंड संग शादी करने पर तोड़ी चुप्पी
Esha Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने 'राज 3', 'जन्नत 2', और 'रुस्तम' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। हालांकि पिछले कुछ समय से वह फिल्मों से दूर हैं और फिलहाल स्पेन में अपना बिजनेस चला रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।
ईशा गुप्ता ने हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी और बच्चा प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की। ईशा गुप्ता ने बताया कि बॉयफ्रेंड मैनुअस से मिलने से पहले उन्होंने 2017 में ही अपने एग फ्रीज करवा लिए थे। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी शादी की प्लानिंग पर बात की और कहा कि वह जल्द ही गुड न्यूज दे सकती हैं।

ईशा गुप्ता ने कहा कि, 'मैंने साल 2017 में एग फ्रीज करवा लिए थे जब मैनुअप से मिली भी नहीं थी। तब मैं बहुत ज्यादा स्मार्ट थी। मैनुअल से मिलने से पहले मैं लगभग साढ़े तीन साल तक सिंगल थी। अब मैं और मैनुअल शादी करना चाहते हैं। हम बच्चे भी पैदा करना चाहते हैं। अब बच्चे सरोगेसी से होंगे या फिर आईवीएस से ये उस पर निर्भर करता है कि हम दोनों शादी कब करेंगे।'
ईशा गुप्ता ने आगे कहा कि, 'मैनुअल को किसी भी चीज से कोई दिक्कत नहीं है। चाहे बच्चा सरोगेसी से हो या फिर हम बच्चा गोद लें उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। मैंने उस वक्त अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे जब ये भारत में बहुत ज्यादा महंगा था। अगर मैं एक एक्ट्रेस नहीं होती तो शायद मेरे आज तीन बच्चे होते। क्योंकि मैं हमेशा से चाहती थी कि मेरे बच्चे हों।'
ईशा गुप्ता ने बताया कि वह जल्द ही शादी कर सकती हैं हालांकि वह कब करेंगी इसको लेकर उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि स्पेन में जो उन्होंने अपना नया रेस्टोरेंट खोला है उसके लिए उनके बॉयफ्रेंड ने मदद की है। उन्हें फिलहाल लाइफ में कोई टेंशन नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications