धर्मेंद्र की मौत के एक महीने बाद बेटी ईशा देओल ने शेयर किया ऐसा वीडियो, बंद किए कमेंट्स, क्या हुई बात?
Esha Deol Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को अब एक महीना पूरा हो गया है। 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले ही-मैन के जाने के बाद उनका परिवार अब धीरे-धीरे इस गहरे सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है।
क्रिसमस पर ईशा देओल ने शेयर किया ऐसा वीडियो
इसी बीच क्रिसमस के मौके पर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गया है। ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस से जुड़ा एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

धर्मेंद्र की मौत के एक महीने बाद बेटी का नया पोस्ट
वीडियो में ईशा देओल लाल और हरे रंग की क्रिसमस ड्रेस पहने सोफे पर बैठकर कुकीज खाती नजर आ रही हैं। हालांकि ये वीडियो एक ब्रांड प्रमोशन (ऐड) है। धर्मेंद्र के निधन के कुछ ही समय बाद ये पोस्ट शेयर करने के चलते ईशा देओल ने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है ताकि किसी भी तरह की नकारात्मक प्रतिक्रिया से बचा जा सके।
पोस्ट के कैप्शन में ईशा देओल ने लिखी ऐसी बात
ईशा देओल ने वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा है उसमें क्रिसमस की भावना साफ नजर आ रही है। उन्होंने लिखा- हम सभी जानते हैं कि इस मौसम में कुछ खास खाने की इच्छा होती है और सच कहूं तो यही तो खुशी का हिस्सा है। जो चीजें अच्छी लगती हैं, उन्हें चुनना ही सबसे बेहतर होता है। क्रिसमस के बाद की उदासी से दूर रहकर जश्न मनाएं। मेरी क्रिसमस।
पिता के निधन के बाद ईशा देओल का इमोशनल मैसेज
इससे पहले ईशा देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की थी कि उनके काम को लेकर उन्हें जज न किया जाए। ईशा देओल ने लिखा था- मैंने कुछ कामों को लंबे समय से रोक रखा था जिन्हें अब पूरा करना जरूरी है। कृपया मुझे एक इंसान और एक बेटी के तौर पर समझें जो अपने सबसे अनमोल पिता को खोने के गम से अभी उबर नहीं पाई है।
सोशल मीडिया से दूरी चाहती थीं ईशा देओल
ईशा देओल ने आगे लिखा था- अगर मेरी मर्जी चलती तो मैं कुछ समय के लिए इस प्लेटफॉर्म से दूर रहना चाहती थी लेकिन ऐसा संभव नहीं है। इसलिए कृपया दयालु और समझदार बने रहें। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। इसी कारण ईशा देओल ने अपने नए प्रमोशनल पोस्ट पर कमेंट्स बंद रखने का फैसला किया है।
24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
-24 नवंबर 2025 को 89 वर्षीय धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आपको बता दें कि 31 अक्टूबर 2025 को धर्मेंद्र को सांस लेने में हो रही दिक्कत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-अस्पताल में धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। अस्पताल में 12 दिन रहने के बाद एक्टर के बड़े बेटे सनी देओल और पहली पत्नी प्रकाश कौर ने ये फैसला लिया था कि धर्मेंद्र को घर ले जाया जाएगा और वहीं पर उनका इलाज होगा।
-12 नंवबर 2025 को धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले जाया गया था। डॉक्टरों की एक टीम नियमित रूप से घर पर ही एक्टर का इलाज कर रही थी। हालांकि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उनका निधन हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications