नए साल के पहले दिन पिता धर्मेंद्र को लेकर बेटी ईशा देओल ने लिखी ऐसी बात, लोगों के छलक पड़े आंसू, क्या हुई बात?

Esha Deol Emotional Post: नया साल जहां ज्यादातर लोगों के लिए खुशियों और उम्मीदों की सौगात लेकर आता है, वहीं एक्ट्रेस ईशा देओल के लिए ये साल अपने साथ भावनाओं का सैलाब भी ले आया है। दिवंगत अभिनेता और बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन के बाद ये पहला नया साल है जिसे ईशा ने अपने पिता की यादों के साथ मनाया।

ईशा देओल का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर नए साल की शुभकामनाएं देते हुए अपने पिता दिवंगत लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र को याद किया, जिसकी झलक उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) में साफ नजर आई। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस भी भावुक हो उठे हैं।

Esha Deol Emotional Post

नए साल की सुबह पिता को याद कर नम हुईं ईशा की आंखें

-ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस और फॉलोअर्स के लिए न्यू ईयर विश पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह आसमान की ओर इशारा करती हुई दिखाई दे रही हैं।

-ईशा देओल ने सिर पर पेपर से बना एक क्राउन पहना हुआ है जिस पर Happy New Year लिखा है। तस्वीरों में उनकी मुस्कान के पीछे छुपा दर्द और अपने पिता के लिए प्यार साफ झलक रहा है।

'लव यू पापा' लिखकर दिया इमोशनल मैसेज

-पहली तस्वीर में ईशा देओल कैमरे की ओर देखते हुए आसमान की तरफ इशारा करती नजर आती हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में भी वह ऊपर की ओर देख रही हैं जिसमें साफ शब्दों में लिखा है- लव यू पापा (Love You Papa)। ये पोस्ट इस बात का संकेत है कि ईशा देओल आज भी अपने पिता को हर पल महसूस करती हैं और उनकी कमी उन्हें लगातार खल रही है।

-पोस्ट के कैप्शन में ईशा देओल ने लिखा है- खुश रहो, स्वस्थ रहो और मजबूत रहो। आप सभी को प्यार। ईशा देओल की इस पोस्ट पर उनके सौतेले भाई बॉबी देओल ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी शेयर कर अपना प्यार और सपोर्ट जताया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में फैंस ने भी पोस्ट पर दिल वाले इमोजी और भावुक संदेश लिखे हैं और धर्मेंद्र को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

धर्मेंद्र की 2 शादियां और 6 बच्चे

आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। इस शादी से उनके चार बच्चे हैं- सनी देओल, बॉबी देओल, अजेयता देओल औरविजेयता देओल। बाद में धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी की थी क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। हेमा मालिनी से की गई शादी से धर्मेंद्र की दो बेटियां- ईशा देओल और आहाना देओल हैं।

24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+